पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
अन्य फोटो
अमिताभ ने लिखा है कि इसके जरिए पाठकों को एक लिंक मिल जाएगा जिससे हरिवंश जी की किताबें खरीदी जा सकती हैं।
सर्च इंजन गूगल अपनी वेबसाइट पर प्रख्यात रचनाकार हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं डालने का इच्छुक है ताकि कविताओं में रूचि रखने वाले उनकी रचनाओं का आनंद ले सकें।
बॉलीवुड के सितारे अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर यह जानकारी दी है। इस सिलसिले में गूगल के प्रतिनिधियों ने सैन फ्रांसिस्को से मुंबई पहुंच कर बिग बी से बातचीत की है।
अमिताभ ने लिखा है कि गूगल पर उनके पिता की रचनाओं के डाले जाने के बाद पाठकों को एक लिंक मिल जाएगा, जिनके जरिए उनकी किताबें खरीदी जा सकती हैं। इससे उन स्थानों पर भी कालजयी रचनाएं पहुंच सकेंगी जहां अब तक नहीं पहुंची थीं।
बिग बी के अनुसार कॉपीराइट्स, पायरेसी, मूल्य, संपत्ति आदि कई विषयों पर अभी फैसला किया जाना है। उन्होंने इस बारे में आपसी सहमति से एक करार होने की उम्मीद जताई है।
उन्होंने लिखा है कि उनकी (अमिताभ की) रिकॉर्डिंग्स को यूट्यूब पर डालने की पेशकश भी की गई है। बिग बी को भरोसा दिलाया गया है कि यह काम कहीं गए बिना ही किया जा सकता है।

ई-मेल

लिखे (0)









