प्रख्यात कथाकार अमरकांत को व्यास सम्मान सचिन-सौरभ के समां से थमा दिल्ली का विजय रथ
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मायावती को आड़े हाथों लिया स्वर्णिम प्रदर्शन से मिलेगी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरणाः संधू
यौन क्रिया में खपने वाली कैलोरी को माप लेगा आई-फोन वीडियोकॉन ने नौ और मोबाइल हैंडसेट पेश किए रायल्स के खिलाफ बेंगलूर का पलड़ा भारी बैंकिंग में उतरने का फैसला एलआईसी करेगी: वित्त मंत्रालय थ्रीजी स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया पर रोक नहीं: हाई कोर्ट बच्चों का यौन शोषण चर्च तक सीमित नहीं: मर्केल
अन्य फोटो
शाहरुख ने कहा कि यह आतंकवाद से जुड़ी नहीं है। मैंने न्यूयार्क नहीं देखी, लेकिन जितना मैं जानता हूं, मेरी फिल्म न्यूयार्क जैसी नहीं है।
माय नेम इज खान में एस्पर्जर सिंड्रोम से ग्रस्त मुस्लिम समुदाय के युवक की भूमिका निभा रहे शाहरुख खान ने कहा कि 9/11 के बाद के अमेरिका पर बनी फिल्म में आतंकवाद नहीं है और यह आशा और मानवता पर आधारित फिल्म है।
न्यूयार्क और कुर्बान जैसी फिल्में 9/11 के बाद की दुनिया और इसका दुनिया भर के मुसलमानों, खास तौर पर अमेरिका पर पड़े प्रभाव को दिखा चुकी हैं, लेकिन शाहरुख ने कहा कि उनकी फिल्म आतंकवाद पर आधारित नहीं है।
शाहरुख ने कहा कि यह आतंकवाद से जुड़ी नहीं है। मैंने न्यूयार्क नहीं देखी, लेकिन जितना मैं जानता हूं, मेरी फिल्म न्यूयार्क जैसी नहीं है। इसमें कोई आतंकवादी नहीं है।
माय नेम इज खान भारत से गए एक मुस्लिम युवक शाहरुख पर आधारित है, जो एस्पर्जर सिंड्रोम (ऑटिज्म का एक प्रकार) से ग्रस्त है। वह एक सफल हिंदू एकल मां काजोल से प्रेम करने लगता है। फिल्म में दिखाया गया है कि टि्वन टॉवर ढ़हने के बाद इस जोड़े का जीवन कैसे प्रभावित होता है।
शाहरुख ने कहा फिल्म बताती है कि कोई भी घटना दुनिया में कहीं भी हो सकती है, यह न केवल उस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों को प्रभावित करती है, बल्कि इसके प्रभाव इतने बड़े होते हैं, जितना हम सोच भी नहीं सकते, यह दूर दूसरे महाद्वीपों में बैठे लोगों के जीवन पर भी असर डाल सकती हैं। फिल्म की टैग लाइन मेरा नाम खान है और मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं।
शाहरुख ने कहा कि फिल्म की टैग लाइन भावुक और आतंक विरोधी है। उन्होंने कहा कि यह टैग लाइन मंदिरा (काजोल) को रिजवान (शाहरुख) द्वारा अपना धर्म बताने के लिए उपयोग की गई है। शाहरुख ने कहा कि उनकी फिल्म आशा और मानवता पर आधारित है।
फिल्म के माध्यम से शाहरुख और काजोल बड़े पर्दे पर आठ साल बाद साथ आ रहे हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 फरवरी को प्रदर्शित होगी।

ई-मेल

लिखे (0)






