गंभीर ने दिलायी डेयरडेविल्स को जीत जर्मन बेकरी विस्फोट के लिए प्रबंधन व लोग जिम्मेदार: पुलिस इंग्लैंड को हराकर हालैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर जर्मनी को हराकर आस्ट्रेलिया बना विश्व हाकी चैम्पियन बरेली: कर्फ्यू के बाद भी एक दर्जन-दुकानें आग के हवाले अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन पुणे विस्फोट में एक माह बाद भी सुराग नहीं साइना ने आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रचा इतिहास मेनका की सरपरस्ती में बरेली दंगों की जांच करेगी भाजपा भारत ने लाहौर हमलों में हाथ होने के आरोप नकारे
अन्य फोटो
अनिल ने कहा, ''मेरा विश्वास है कि एपिसोड डाउनलोड किए जा सकते हैं।
हाल ही में प्रदर्शित हुए शो 24 में अपने अभिनय के लिए अमेरिकी समाचार पत्रों में प्रशंसा पा चुके बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इस शो के पहले चार एपिसोड अपने परिवार को दिखाना चाहते हैं लेकिन शो के निर्माता से वह इन एपिसोड्स को ले जाने की बात नहीं कर सके।
अनिल जब पिछले सप्ताह लॉस एंजेलिस के लिए रवाना हुए थे तो उन्होंने मुंबई में अपने परिवार से वादा किया था कि वह न्यूयार्क में प्रदर्शित होने वाले शो '24' के पहले चार एपिसोड भारत लेकर आएंगे लेकिन जब वह लौटे तो उनके हाथ खाली थे।
वह कहते हैं कि उन्होंने अपने परिवार से वादा किया था और उन्हें पता है कि फॉक्स नेटवर्क उन्हें शो के चार एपिसोड दे देगा। उन्होंने कहा कि उनकी बेटियां सोनम और रिया और भाई संजय टेलीविजन पर प्रदर्शित हुए मेरे पहले कार्यक्रम को देखना चाहते हैं लेकिन मैं निर्माता से ये एपिसोड देने के लिए नहीं कह सका। अब यदि सोनम और परिवार के अन्य सदस्यों ने 24 को डाउनलोड किया होगा तभी वे इसे देख सकते हैं।
अनिल ने कहा, ''मेरा विश्वास है कि एपिसोड डाउनलोड किए जा सकते हैं। '24' चैनल एएक्सएन पर भी प्रसारण होता है लेकिन यह प्रसारण कुछ महीने बाद होता है। मुझे लगता है कि जिन एपिसोड्स में मैंने काम किया है उनका प्रसारण जल्दी ही होगा।''

ई-मेल

लिखे (0)






