प्रख्यात कथाकार अमरकांत को व्यास सम्मान सचिन-सौरभ के समां से थमा दिल्ली का विजय रथ
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मायावती को आड़े हाथों लिया स्वर्णिम प्रदर्शन से मिलेगी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरणाः संधू
यौन क्रिया में खपने वाली कैलोरी को माप लेगा आई-फोन वीडियोकॉन ने नौ और मोबाइल हैंडसेट पेश किए रायल्स के खिलाफ बेंगलूर का पलड़ा भारी बैंकिंग में उतरने का फैसला एलआईसी करेगी: वित्त मंत्रालय थ्रीजी स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया पर रोक नहीं: हाई कोर्ट बच्चों का यौन शोषण चर्च तक सीमित नहीं: मर्केल
अन्य फोटो
82वें ऐकेड़मी पुरस्कारों के लिए मूल गीत की श्रेणी में फिल्म में उनके तमिल गीत ना ना को नामांकन के लिए चुना गया है।
भारतीय संगीतकार एआर रहमान की पहली हॉलीवुड फिल्म कपल्स र्रिटीट ने एक बार फिर इस महान कलाकार को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत की श्रेणी में ऑस्कर की दौड़ में शामिल किया है।
82वें ऐकेड़मी पुरस्कारों के लिए मूल गीत की श्रेणी में फिल्म में उनके तमिल गीत ना ना को नामांकन के लिए चुना गया है। यह गीत रहमान के लिए इसलिए भी विशेष हो जाता है क्योंकि उनके छह वर्षीय बेटे अलीम ने अपने गायन की शुरुआत इसके साथ की है।
एकेडेमी पुरस्कारों की आधिकारिक वेबसाइट की खबर के अनुसार नामांकन के लिए इस गीत की स्पर्धा 62 अन्य गीतों से होगी, जिसकी घोषणा दो फरवरी को होगी। रहमान ने ब्लाजे और विवियन चाइक्स के साथ मिलकर गीत लिखा है और इसे अलीम के साथ क्लिंटन और डोमिनिक की तिकड़ी ने गाया है।
पिछले साल फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के गीत जय हो के लिए और फिल्म के सर्वश्रेष्ठ साउंडट्रैक के लिए रहमान को ऑस्कर से नवाजा गया था। एमी पुरस्कारों के लिए नामित हो चुके निर्देशक पीटर बिलिंगस्ले की फिल्म कपल्स र्रिटीट चार जोड़ों के इर्द गिर्द घूमती है।

ई-मेल

लिखे (0)






