पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
अन्य फोटो
हिरानी ने मीडियाकर्मियों के बीच भगत के साथ एक सितंबर 2005 और तीन अक्टूबर 2007 को हुए श्रेय संबंधी गोपनीयता संबंधी समझौते की प्रतियां बांटी थी।
हाल ही में प्रदर्शित फिल्म '3 इडियट्स' की कहानी विवादों के घेरे में आ चुकी है। बहुचर्चित लेखक चेतन भगत का कहना है कि फिल्म की कहानी उनकी किताब 'फाइव प्वाइंट समवन' की प्रतिलिपि है। इस विवाद पर सबसे अधिक चर्चा ब्लॉग जगत में हो रही है क्योंकि खुद भगत भी अपनी बात ब्लॉग के जरिए ही रख रहे हैं।
'वक्त' नामक ब्लॉग का कहना है कि इस फिल्म से ब्लॉग जगत के महत्व का अहसास हुआ है क्योंकि यहां सभी बेबाक होकर अपनी बात रख रहे हैं। ब्लॉग की टिप्पणी है, ''चेतन भगत, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और लेखक का झगड़ा जाने किस मोड़ पर खत्म होगा पर ये सच है कि इस विवाद से एक बार फिर ब्लॉग की ताकत का एहसास सबको हो गया है। दरअसल ब्लॉग पर दिल की बात होती है और दिल सच बोलता है। वह दिमाग की सोचकर नहीं बोलता है। बाकी सभी माध्यम पहले अपना फायदा देखते हैं और फिर कुछ दिखाते हैं या छापते हैं।''
'एलिया जी का ब्लॉग:बेबाक टिप्पणी' का कहना है, ''3 इडियट्स थ्री नहीं बल्कि अनंत हैं। फिर भी फिल्म देखने लायक है, चेतन भगत साहब की थीम पर बनी है, यह अगर सच है तो उन्हें धन्यवाद। उन्हीं के मुताबिक अंग्रेजी वाले तो यह पहले से ही जानते हैं अब हिंदी वालों को भी जानना चाहिए। लेकिन चेतन भगत जी अंग्रेजी में लिखकर आप महान जरूर हो गए हैं लेकिन इडियटगिरी से बचना है तो अपनी भाषा में सोचने और लिखने की जहमत उठाइए फिर देखिए इस देश की माटी की महक अपनी भाषा में कैसे रंग लाती है।''
गौरतलब है कि भगत का दावा है कि पहले चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी फिल्म '3 इडियट्स' का ज्यादातर हिस्सा उनकी किताब से लिया गया है। दूसरी ओर फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने शनिवार को मुंबई में मीडिया के समक्ष भगत के साथ पूर्व में हुए समझौते की प्रति पेश की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म भगत की किताब 'फाइव प्वाइंट समवन' की प्रतिलिपि नहीं है।
हिरानी ने मीडियाकर्मियों के बीच भगत के साथ एक सितंबर 2005 और तीन अक्टूबर 2007 को हुए श्रेय संबंधी गोपनीयता संबंधी समझौते की प्रतियां बांटी थी। इन सभी मुद्दों पर ब्लॉग की दुनिया में जमकर चर्चा हो रही है। यहां तक की भगत भी अपनी बात इसी माध्यम से रख रहे हैं। अपने ताजा लेख में उन्होंने कहा, ''मेरा सोचना है कि देश जानता है कि फिल्म की कहानी किसकी है।''

ई-मेल

लिखे (0)









