फोटो गैलरी

Hindi Newszindagi to ban all pakistani shows 5 dramas that will always be cherished

जिंदगी पर बैन होंगे पाकिस्तानी शोज, 5 सीरीयल जो हमेशा रहेंगे याद

बैन होंगे पाकिस्तानी शोज हाल ही की खबरों की मानें तो 'ज़ी' जिंदगी चैनल पर आने वाले सभी पाकिस्तानी शोज को बैन करने वाला है। हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)ने 48 घंटों में सभ

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 29 Sep 2016 02:05 PM

बैन होंगे पाकिस्तानी शोज

हाल ही की खबरों की मानें तो 'ज़ी' जिंदगी चैनल पर आने वाले सभी पाकिस्तानी शोज को बैन करने वाला है। हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)ने 48 घंटों में सभी पाकिस्तानी फिल्म और टीवी एक्टर्स को देश छोड़ने को कहा था। जिसके बाद जिंदगी चैनल (जिस पर सिर्फ पाकिस्तानी शो दिखाए जाते थे) ने फैसला किया है कि अब चैनल पर सिर्फ भारतीय शोज ही दिखेंगे।

इस खबर के बाद हम आपको बता रहे हैं 5 बेहतरीन पाकिस्तानी शोज के बारे में जिन्हें हम सभी याद करेंगे:

जिंदगी पर बैन होंगे पाकिस्तानी शोज, 5 सीरीयल जो हमेशा रहेंगे याद1 / 6

जिंदगी पर बैन होंगे पाकिस्तानी शोज, 5 सीरीयल जो हमेशा रहेंगे याद

ऑन ज़ारा

जिंदगी चैनल अपने बेहतरीन शोज के लिए ही जाना जाता है और ज्यादातर शोज़ का अंत दुखद या उदास करने वाला होता है। लेकिन इन सभी शोज़ में 'ऑन ज़ारा' कुछ अलग था। 'ऑन ज़ारा' की कहानी है एक शादीशुदा कपल की जिन्हें उनके मां-बाप ने बिगाड़ कर रखा है। 'ऑन ज़ारा' जिंदगी पर एयर होने वाले पहले शोज़ में से एक था। लोग आज भी इस शो की हल्की कॉमेडी को याद करते हैं। 

जिंदगी पर बैन होंगे पाकिस्तानी शोज, 5 सीरीयल जो हमेशा रहेंगे याद2 / 6

जिंदगी पर बैन होंगे पाकिस्तानी शोज, 5 सीरीयल जो हमेशा रहेंगे याद

जिंदगी गुलजार है

'जिंदगी गुलजार है' इन खूबसूरत से तीन शब्दों और शो ने पाकिस्तानी स्टार फवाद खान को भारत में भी सुपरस्टार बना दिया। शो की कहानी कशफ (सनम सईद) और ज़ारून (फवाद खान) की है। ये दोनों एक ही कॉलेज में पढ़े और किस्मत उन्हें कुछ साल बाद फिर मिलवा देती है। दोनों को प्यार हो जाता है और फिर कशफ-ज़ारून शादी भी कर लेते हैं। 

जिंदगी पर बैन होंगे पाकिस्तानी शोज, 5 सीरीयल जो हमेशा रहेंगे याद3 / 6

जिंदगी पर बैन होंगे पाकिस्तानी शोज, 5 सीरीयल जो हमेशा रहेंगे याद

हमसफर

फवाद खान का एक ओर शो जिसने पूरे देश को उनका फैन बना दिया। 'हमसफर' दो ऐसे लोगों की कहानी है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। अशर और खिरद की जबरदस्ती शादी करवा दी जाती है। लेकिन कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं। ये शो ड्रामा, सस्पेंस से भरपूर है।

जिंदगी पर बैन होंगे पाकिस्तानी शोज, 5 सीरीयल जो हमेशा रहेंगे याद4 / 6

जिंदगी पर बैन होंगे पाकिस्तानी शोज, 5 सीरीयल जो हमेशा रहेंगे याद

धूप छांव

धूप छांव का प्लॉट और कहानी अनोखी और मॉडर्न है। ये कहानी है एक मां और उसकी बेटी के रिश्तों की। कहानी है मां बेटी के बीच की गलतफेहमी की।

जिंदगी पर बैन होंगे पाकिस्तानी शोज, 5 सीरीयल जो हमेशा रहेंगे याद5 / 6

जिंदगी पर बैन होंगे पाकिस्तानी शोज, 5 सीरीयल जो हमेशा रहेंगे याद

मात

सीरीयल 'मात' जिसका मतलब होता है हार या शिकस्त, उमेरा अहमद के उपन्यास पर आधारित है। ये दो बहनों ऐमन (आमिना शेख) और सनम (सबा क़मर) की कहानी है। बड़ी बहन ऐमन नम्रता, इनायत और त्याग का प्रतीक है वहीं छोटी बहन सनम बिल्कुल उसकी उलट है। वो सिर्फ अपनी मनमानी चाहती है।

जिंदगी पर बैन होंगे पाकिस्तानी शोज, 5 सीरीयल जो हमेशा रहेंगे याद6 / 6

जिंदगी पर बैन होंगे पाकिस्तानी शोज, 5 सीरीयल जो हमेशा रहेंगे याद