फोटो गैलरी

Hindi Newsतो क्या इनसे शादी करके सोनाक्षी बनेंगी सलमान खान की रिश्तेदार

तो क्या इनसे शादी करके सोनाक्षी बनेंगी सलमान खान की रिश्तेदार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेव के रिलेशनशिप की बात सुर्खियों में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'सोनाक्षी, दोनों फैमिली चाहती हैं कि बंटी और सोनाक्षी शादी कर लें। दोनों को

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Feb 2017 01:56 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेव के रिलेशनशिप की बात सुर्खियों में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'सोनाक्षी, दोनों फैमिली चाहती हैं कि बंटी और सोनाक्षी शादी कर लें। दोनों को अक्सर साथ में कई बार देखा जा चुका है लेकिन इन्होंने अब तक पब्लिकली रिलेशनशिप की बात नहीं कबूली है।'

खबरें तो यहां तक हैं कि दोनों जल्द सगाई कर सकते हैं। सोनाक्षी ने हाल ही में मालदीव वेकेशन ट्रिप की फोटोज सोशल साइट पर शेयर की हैं। 

VIDEO: रोहन मेहरा ने किया खुलासा, बिग बॉस की वोटिंग में थी गड़बड़

आगे की स्लाइड में कौन हैं, बंटी सचदेव और क्या है उनका सलमान से कनेक्शन

तो क्या इनसे शादी करके सोनाक्षी बनेंगी सलमान खान की रिश्तेदार1 / 3

तो क्या इनसे शादी करके सोनाक्षी बनेंगी सलमान खान की रिश्तेदार


 
कौन है बंटी सचदेव

बंटी सचदेव कोई सेलिब्रिटी एक्टर नहीं है, बल्कि उनके ब्रैंड मैनेजर हैं। बंटी सचदेव सोना से उम्र में काफी बड़े हैं। इनकी उम्र 40 के ऊपर है और तलाकशुदा भी हैं। बंटी का बॉलीवुड कनेक्शन यह है कि वह सोहेल खान के साले हैं यानी कि सीमा सचदेव के भाई। कहा जाता है कि सोनाक्षी, सलमान खान की फैमिली के काफी क्लोज हैं।

'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग करने वाली हैं बेबो, जानिए कब करेंगी वापसी

आगे की स्लाइड में इन एक्ट्रेसेस को भी डेट कर चुके हैं बंटी

तो क्या इनसे शादी करके सोनाक्षी बनेंगी सलमान खान की रिश्तेदार2 / 3

तो क्या इनसे शादी करके सोनाक्षी बनेंगी सलमान खान की रिश्तेदार

बंटी इससे पहले सुष्मिता सेन और नेहा धूपिया जैसे एक्ट्रेसेस को भी डेट कर चुके हैं। बंटी और सोनाक्षी सिडनी के एक बीच पर दोनों साथ देखे गए थे तब से ही इनके अफेयर की चर्चा और भी ज्यादा गरमा गई थी। 

सुनने में ये भी आता है कि सोना अपने इस नए नवेले ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बहुत पजेसिव भी हैं। अगर कोई उनके सामने बंटी की पूर्व पत्नी या एक्स गर्लफ्रेंड्स का नाम ले लेता है, तो वह आग बबूला हो जाती हैं। कुछ समय पहले जब सोनाक्षी के अस्पताल में भर्ती हुए थे, तो बंटी भी वहीं मौजूद थे।

सख्त हैं शत्रुघ्न सिन्हा

कहा जाता है कि 'लुटेरे' की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह के सोना के साथ अफेयर की खबरें सामने आने पर शत्रुघ्न सिन्हा बहुत खफा हुए थे। 'लुटेरे' की शूटिंग के वक्त वैलेंटाइन्स डे पर सोना ने एक दिन की छुट्टी ली थी, तो उनके पापा भड़क गये थे। सोना को इस पर सफाई देने को कहा गया था, तब पूरी यूनिट के साथ मिलकर उन्होंने अपने पापा को समझाया कि वो वैलेंटाइन्स डे पर भी रणवीर के साथ शूटिंग कर रही थीं। 

REVEALED: मां बनने के बाद शिल्पा हुई थीं बॉडी शैमिंग का शिकार

तो क्या इनसे शादी करके सोनाक्षी बनेंगी सलमान खान की रिश्तेदार3 / 3

तो क्या इनसे शादी करके सोनाक्षी बनेंगी सलमान खान की रिश्तेदार