पढ़ें सलमान ने कैटरीना पर पूछे सवाल पर क्या कहा...
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को सबसे मेहनती स्टार मानते हैं। सलमान खान को कैटरीना कैफ का गॉडफादर माना जाता है। हाल ही में सलमान से पूछा गया कि कैटरीना कैफ हमेशा यह कहती आईं...
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को सबसे मेहनती स्टार मानते हैं। सलमान खान को कैटरीना कैफ का गॉडफादर माना जाता है। हाल ही में सलमान से पूछा गया कि कैटरीना कैफ हमेशा यह कहती आईं हैं कि वह आज इंडस्ट्री में जो कुछ भी हैं, सलमान की वजह से हैं।
इस सवाल के जवाब में सलमान ने कहा, 'यह कैटरीना का बड़प्पन है। मैंने जिंदगी में आज तक कैटरीना कैफ से ज्यादा मेहनती स्टार नहीं देखा। वह जो कुछ भी हैं अपने मेहनत के दम पर हैं।'
उन्होंने आगे कहा 'कैटरीना कैफ एक मेहनती स्टार हैं। वह अपने आप पर, अपने किरदार पर बहुत मेहनत करती हैं। आप लोगों के लिए वो इंडिया की सुपर स्टार हैं। वह बहुत मेहनत करती हैं और आप लोगों को उनसे यह बात सीखनी चाहिए।'