फोटो गैलरी

Hindi Newswatch baywatch teaser priyanka chopra teases with dwayne johnson

WATCH: प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू 'बेवॉच' का TEASER TRAILER रिलीज, लेकिन...

प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू 'बेवॉच' का Teaser Trailer रिलीज, लेकिन... देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की आने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का टीजर ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। 8 द

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Dec 2016 12:46 PM

प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू 'बेवॉच' का Teaser Trailer रिलीज, लेकिन...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की आने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का टीजर ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। 8 दिसंबर को रिलीज किए गए टीजर ट्रेलर को 9 दिसंबर की सुबह तक यूट्यूब पर साढ़े 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। प्रियंका के फैन हैं तो ट्रेलर देखने के बाद तगड़ा झटका लगेगा, क्योंकि ट्रेलर में प्रियंका की बस एक झलक है, वो भी ढूंढने से नज़र आएंगी। बेवॉच के इस पहले टीजर ट्रेलर से प्रियंका लगभग गायब ही हैं। 

टीजर में प्रियंका के कम दिखने के बाद बेवॉच के हीरो ड्वेन जॉनसन ने सफाई दी। ड्वेन ने ट्विटर पर लिखा- 'हमारे सभी चाहने वालों और भारत में प्रेस के दोस्तों, प्रियंका चोपड़ा बेवॉच में सब पर भारी हैं। मेरे प्लान का यक़ीन करो।

आगे की स्लाइड में ड्वेन के ट्वीट पर प्रियंका का जवाब 

WATCH: प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू 'बेवॉच' का TEASER TRAILER रिलीज, लेकिन...1 / 3

WATCH: प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू 'बेवॉच' का TEASER TRAILER रिलीज, लेकिन...

ड्वेन के ट्वीट का प्रियंका ने दिया जवाब

' 'बेवॉच' के डायरेक्टर सेथ गॉर्डोन हैं। यह फिल्म पैरामाउंट पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। बेवॉच टीवी सीरीज के बाद बनाई जा रही एक्शन कॉमेडी फिल्म है।

'बेवॉच की रिलीज डेट भी 19 मई 2017 से बढ़ाकर 26 मई कर दी गई है खबरों के मुताबिक प्रियंका इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगी। प्रियंका ने फिल्म में अपने किरदार (विक्टोरिया) के बारे में बताया था कि वह बहुत ही बुरी और चालाक लड़की है। मैं और विक्टोरिया बहुत अलग हैं। प्रियंका का कहना था कि 'बेवॉच' के लिए विक्टोरिया बनने में बहुत मजा आया। पॉजिटिव और सुंदर वर्ल्ड में बुराई को लाने में बहुत मजा आया। फिल्म में प्रियंका एक्टर ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी। आगे की स्लाइड में देखें टीजर ट्रेलर

WATCH: प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू 'बेवॉच' का TEASER TRAILER रिलीज, लेकिन...2 / 3

WATCH: प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू 'बेवॉच' का TEASER TRAILER रिलीज, लेकिन...

तो ये होगी प्रियंका की अगली बॉलीवुड फिल्म 

प्रियंका की अगली बॉलीवुड फिल्म का जिक्र अभी चर्चाओं में नहीं है। DNA की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका दिसंबर में अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म का ऐलान करने वाली हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'प्रियंका राकेश ओम प्रकाश मेहरा की अगली फिल्म 'फन्ने खां' में दिख सकती हैं। ये फिल्म 2000 में आई हॉलीवुड फिल्म 'Everybody's Famous!' की रीमेक होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर लीड रोल में होंगे। खबर है कि इस फिल्म के डायरेक्टर अतुल मंजेरकर होंगे और 'मिर्ज्या' के डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा इसे प्रोड्यूस करेंगे।'

आपको बता दें कि 'Everybody's Famous!' की कहानी एक पिता की है, जो अपनी टेलेंटिड बेटी के लिए रास्ते निकालने के लिए मशहूर सिंगर को किडनेप करता है। फिल्म की कहानी के मुताबिक अनिल और प्रियंका बाप-बेटी के किरदार में दिख सकते हैं। अनिल-प्रियंका इससे पहले 'दिल धड़कने दो' में बाप-बेटी के किरदार में दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

प्रियंका को फोर्ब्स लिस्ट में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बताया गया है। प्रियंका ने अमेरिकन टीवी सीरियल 'क्वांटिको' का दूसरा सीजन पूरा किया है। शो में प्रियंका ने एलेक्स पेरिश का किरदार निभाया है। 

क्या आपने इन 7 बॉलीवुड स्टार्स के पाकिस्तानी हमशक्ल को देखा!

OMG! ...तो क्या सच में नशे में धुत मलाइका ने की सोनम की इंसल्ट

शादी को लेकर पहली बार बोलीं अनुष्का, शादी तो करूंगी लेकिन...

देखें टीजर ट्रेलर-

WATCH: प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू 'बेवॉच' का TEASER TRAILER रिलीज, लेकिन...3 / 3

WATCH: प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू 'बेवॉच' का TEASER TRAILER रिलीज, लेकिन...