फोटो गैलरी

Hindi NewsB'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

B'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

बॉलीवुड के फैशन आइकन थे फिरोज बॉलीवुड अभिनेता फिरोज खान का जन्म 25 सितंबर 1939 में बैंगलुरु में हुआ था। उनके पिता सादिक अली खान अफगानिस्तान के गजनी प्रांत के थे और उनकी मां फातिमा पठान मूल की

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 06:33 AM

बॉलीवुड के फैशन आइकन थे फिरोज

बॉलीवुड अभिनेता फिरोज खान का जन्म 25 सितंबर 1939 में बैंगलुरु में हुआ था। उनके पिता सादिक अली खान अफगानिस्तान के गजनी प्रांत के थे और उनकी मां फातिमा पठान मूल की थी। बॉलीवुड में उन्हें एक तेजतर्रार शैली और फैशन आइकन के लिए जाना जाता है। आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

B'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप1 / 6

B'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

1965 में हुई हिट हुई थी पहली फिल्म

बैंगलुरु में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई आएं, जहां उन्होंने 1960 में आई फिल्म 'दीदी' से सेकेंड लीड रोल किया था। इसके बाद फिरोज खान आगे के 5 साल तक ज्यादातर फिल्मों में सिर्फ सेकेंड लीड रोल ही करते नजर आए। उन्होंने साल 1962 में आई एक अंग्रेजी फिल्म 'टार्जन' में सिमी ग्रेवाल के साथ नजर आए थे। 1965 में आई फिल्म 'ऊंचे लोग' उनकी पहली हिट फिल्म साबित हुई थी। 
 

B'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप2 / 6

B'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

मिला था बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड

फिल्म 'आदमी और इंसान' के लिए उन्हें फिल्मफेयर के लिए पहला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्म 'धर्मात्मा' में एक्टिंग के साथ उसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया था। यह पहली भारतीय फिल्म थी जिसे अफगानिस्तान में शूट किया गया था।

B'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप3 / 6

B'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

 

सुंदरी से मिलने से लेकर डिवोर्स तक

1965 में फिरोज खान ने सुंदरी खान से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। करीब पांच साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। उनकी एक बेटी लैला खान और बेटा फरदीन खान है। फिरोज और सुंदरी का 1985 में डिवोर्स हो गया था।

B'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप4 / 6

B'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

इस गाने ने मचाई थी धूम

1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' में फिरोज खान की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। इसमें जीनत अमान के अलावा विनोद खन्ना भी लीड रोल में थे। उनके साथ इस फिल्म ने पाकिस्तानी पॉप सिंगर नाजिया हसन को भी स्थापित किया था। उनका गाया हुआ गाना 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए, तो बात बन जाए' ने खूब धूम मचाई थी।

B'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप5 / 6

B'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

2007 में थी फिरोज की आखिरी फिल्म

साल 2007 में आई फिल्म 'वेलकम' उनकी आखिरी फिल्म थी, जिसमें फिरोज खान बतौर एक्टर नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। साल 2009 में फिरोज की मृत्यु हो गई थी और उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें उनकी दिवंगत मां फातिमा के पास दफनाया गया था।

B'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप6 / 6

B'DAY SPECIAL: फिरोज खान की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप