फोटो गैलरी

Hindi NewsOSCAR में बॉलीवुड की इस सपोर्टिंग एक्ट्रेस ने मारी बाजी, दीपिका-प्रिंयका भी रह गईं पीछे

OSCAR में बॉलीवुड की इस सपोर्टिंग एक्ट्रेस ने मारी बाजी, दीपिका-प्रिंयका भी रह गईं पीछे

इन दिनों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में धूम मचाई हुई है। दोनों ने ही हॉलीवुड में दस्तक के साथ ही वहां अपनी एक अलग पहचान भी बना ली है।  लेकिन अगर ऑस्कर की बात करें तो प्

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 07:34 PM

इन दिनों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में धूम मचाई हुई है। दोनों ने ही हॉलीवुड में दस्तक के साथ ही वहां अपनी एक अलग पहचान भी बना ली है। 

लेकिन अगर ऑस्कर की बात करें तो प्रियंका और दीपिका दोनों को ही एक दूसरी बॉलीवुड हीरोइन ने पीछे छोड़ दिया है। ये हीरोइन है फिल्म 'लायन' की पल्लवी शारदा। देव पटेल के साथ पल्लवी की इस फिल्म को ऑस्कर समारोह में 5 श्रेणियों में नामंकित किया गया है, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी जैसी श्रेणियां शामिल हैं।

स्लमडॉग...से मचाई थी धूम, अब भारत के लिए OSCAR जीत रच सकते हैं इतिहास

हालांकि पल्लवी का नाम इसमें शामिल नहीं है, लेकिन पल्लवी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी कि बॉलीवुड में ज्यादातर सपोर्टिंग रोल निभाने के बावजूद आज वो एक ऐसी फिल्म का हिस्सा हैं जो ऑस्कर की 5 श्रेणियों में नामांकित की गई है।

OSCARS AWARDS: इतने डॉलर में बनती है एक ट्रॉफी, जानकर चौंक जाएंगे आप

पल्लवी ने ​निभाई है छोटी भूमिका

पल्लवी ने इस फिल्म में छोटी सी ही भूमिका निभाई है। लेकिन पल्लवी इसे ही अपनी बड़ी उपलब्धि मानती हैं।पल्लवी इस बात की खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं, 'इंटरनेशनल फिल्मों में रोल की लंबाई मायने नहीं रखती, बल्कि पूरी कहानी में कैसे योगदान दिया जाए, ये बात अहम है।'

OSCARS AWARDS: बेस्ट फिल्म के लिए ये MOVIES हैं रेस में शामिल

बता दें कि पल्लवी ने फिल्मों में अपनी शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'माई नेम इज खान' में सपोर्टिंग एक्ट्रेसेस के रूप में की थी। इसके बाद वो हवाईजादे, हीरोइन और बेशर्म जैसी फिल्मों में नजर आईं।

OSCAR में बॉलीवुड की इस सपोर्टिंग एक्ट्रेस ने मारी बाजी, दीपिका-प्रिंयका भी रह गईं पीछे1 / 2

OSCAR में बॉलीवुड की इस सपोर्टिंग एक्ट्रेस ने मारी बाजी, दीपिका-प्रिंयका भी रह गईं पीछे

ऑस्कर में प्रिंयका भी करेंगी शिरकत

प्रियंका चोपड़ा इस बार भी ऑस्कर में शिरकत करेंगी। बता दें कि प्रियंका ने 2016 में भी ऑस्कर अवॉर्ड्स में मेजबानी की थी। उन्होंने ऑस्कर समारोह में लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुरीद द्वारा डिजाइन किया गया सफेद रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। प्रियंका ने ऑस्कर में सफेद गाउन के साथ अंगूठियां और कान में हीरे की बालियां पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

इसके बाद वो 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा तलाश की गई हस्तियों में शामिल हुईं। गूगल सर्च में प्रियंका 'ऑस्कर रेड कापेर्ट ड्रेस' लिस्ट में सातवें नंबर पर रही। ऑस्कर समारोह में हिस्सा लेने के दौरान रेड कापेर्ट पर चलने वाली जिन हस्तियों को गूगल पर ढूंढा उनमें प्रियंका सातवें नंबर पर रही थीं।

OSCAR में बॉलीवुड की इस सपोर्टिंग एक्ट्रेस ने मारी बाजी, दीपिका-प्रिंयका भी रह गईं पीछे2 / 2

OSCAR में बॉलीवुड की इस सपोर्टिंग एक्ट्रेस ने मारी बाजी, दीपिका-प्रिंयका भी रह गईं पीछे