फोटो गैलरी

Hindi Newsthese bollywood stars do not have indian citizenship

इन बॉलीवुड सितारों के पास नहीं है भारतीय नागरिकता

कला उस आजाद परिंदे की तरह होती है जो किसी भी सीमा में बंधकर नहीं रहती। कलाकार अपनी कला के पंख फैलाए हर सीमा को पार कर जाते हैं। बॉलीवुड में भी ऐसे कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके पास भारतीय नागरिकता नहीं...

इन बॉलीवुड सितारों के पास नहीं है भारतीय नागरिकता
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 06 Feb 2016 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कला उस आजाद परिंदे की तरह होती है जो किसी भी सीमा में बंधकर नहीं रहती। कलाकार अपनी कला के पंख फैलाए हर सीमा को पार कर जाते हैं। बॉलीवुड में भी ऐसे कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। दूसरी तरफ कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जिन्हें हम विदेशी मानते हैं लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता है।

ये हैं वो स्टार्स को जिनके पास भारतीय नागरिकता नही है

1. नरगिस फाकरी - नरगिस फाकरी अमेरिका मूल की मॉडल और एक्ट्रेस हैं। न्यूयॉर्क में जन्मी नरगिस के पिता मोहम्मद फाकरी पाकिस्तानी हैं और मां मैरी यूरोप के देश चेक रिपब्लिक मूल की हैं। नरगिस जब छह साल की थीं तभी इनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था और नरगिस की टीन एज में ही उनके पिता की मौत हो गई थी। नरगिस ने 2011 में बॉलीवुड में 'रॉकस्टार' से डेब्यू किया।

2. इमरान खान- बॉलीवुड एक्टर इमरान खान के पास जन्म से ही यू.एस. की नागरिकता है।  इमरान ने सभी जगह खुद को भारतीय-अमेरिकन एक्टर लिखा हुआ है। इमरान ने 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

बता दे कि इमरान ने 2014 में हुए इलेक्शन में वोट देने की इजाजत मांगी थी, जिसके चलते इमरान ने कहा था कि वह भारतीय नागरिकता लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इसके जवाब  में इमरान को कहा गया था कि उन्हें यूएस की नागरिकता से ब्लैकलिस्टिड होने के लिए 10 साल का टैक्स एडवांस में देना पड़ेगा।

3. आलिया  भट्ट- बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ब्रिटिश (इंग्लेंड के शहर बरमिंघम) में जन्मी हैं उनके पास वहां की नागरिकता है। इसलिए आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट और वहीं की नागरिकता है। इसी वजह से आलिया 2014 में हुए इलेक्शन में वोट भी नहीं दे पाईं थी। आलिया ने 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

4. मोनिका डोगरा- मोनिका भारतीय मूल की अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस हैं। मोनिका के माता पिता अप्रवासी (मूल भारतीय लेकिन दूसरे देश में जाकर रहना) हैं। मोनिका की परवरिश यू. एस. के शहर बॉल्टमॉर में हुई। मोनिका ने 2010 में आई फिल्म 'धोबी घाट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

5. एली अवराम- एली अवराम स्वीडिश एक्ट्रेस हैं। एली अवराम का पूरा नाम एलिजाबेट अवरामिडिओ ग्रैलॉन्ड है। एली ने बॉलीवुड में 2013 में आई फिल्म 'मिकी वायरस' से डेब्यू किया और रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' में भी हिस्सा लिया था।

6. एमी जैक्सन- एमी जैक्सन ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं। एमी ने तमिल फिल्मों से भारतीय सिनेमा का रुख किया। उन्होंने 2012 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।  

7. कैटरीना कैफ- हॉन्ग कॉन्ग में जन्मी कैटरीना कैफ के पास ब्रिटिश की नागरिकता है। कैटरीना ने 2003 में आई इरॉटिक फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2005 में आई 'सरकार' में दिखाई दी।

कैटरीना के पिता मौहम्मद कैफ इंडियन और मां अमेरिकन हैं लेकिन कैटरीना बचपन से ही दुनिया के कई महाद्वीपों में घूमी हैं। हॉन्ग कॉन्ग के बाद कैटरीना का परिवार पहले चीन शिफ्ट हुआ और उसके बाद जापान। कैटरीना जब आठ साल की तब वह फ्रॉन्स गईं, उसके बाद वह कुछ महिने स्विट्जरलैंड फिर पोलैंड, बेल्जियम और बाकी यूरोप के देश में भी रहीं। इसके बाद कैटरीना अपने परिवार के साथ हवाई गईं और आखिर में वह अपनी मां के घर इंग्लैंड के देश में भारत पलायन करने से पहले 13 सालों तक रहीं।

8. जैकलीन फर्नानडिज- बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नानडिज के पास श्रीलंका की नागरिकता है। जैकलीन के पिता श्रीलंका और मां मलेशिया से हैं। जैकलीन ने 2006 में मिस यूनिवर्स के लिए श्रीलंका को रिप्रेजेंट किया था। 2009 में आई सुजॉय घोष की फिल्म 'अलादीन' से जैकलीन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया।

इन सितारों को मिल चुकी है भारतीय नागरिकता

 

1. सनी लियोनी- कनाडा मूल की एक्ट्रेस सनी लियोनी को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। हालांकि पहले सनी लियोनी अमेरिकन थी। लेकिन उन्होंने 14 अप्रेल 2012 को इस बात की जानाकरी दी थी कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल चुकी है।

सनी ने रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया था और इसके बाद उन्होंने 2012 में आई फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

2. अदनान सामी- पाकिस्तान मूल के सिंगर अदनान सामी को एक जनवरी 2016 से भारतीय नागरिकता दे दी गई। बता दें कि लाहौर में जन्मे सामी 31 मार्च 2001 को पर्यटक वीजा पर पहली बार भारत आए थे।

उन्हें इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने एक साल की वैधता के साथ यह वीजा जारी किया था। उनका वीजा बाद में समय समय पर बढ़ाया गया। 27 मई 2010 को जारी उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट 26 मई 2015 को खत्म हो गया। और पाकिस्तान सरकार ने उनका पासपोर्ट नवीनीकृत नहीं किया। उसके बाद उन्होंने अपने ठहराव को मानवीय आधार पर कानूनसम्मत बनाने के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें