लॉन्च हुआ ‘दि वॉइस इंडिया किड्स’ की विजेता निष्ठा का एल्बम
...
‘दि वॉइस इंडिया किड्स’ के पहले सीजन की विजेता निष्ठा शर्मा ने एकल गायिका के रूप में पहला गाना गाकर संगीत की दुनिया में एक नई उड़ान भरी है। निष्ठा का यह सिंगल एल्बम यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के साथ उनके उस करार के तहत जारी हुआ है, जो पिछले साल उनके रिएलिटी शो जीतने के बाद साइन किया गया था। यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि निष्ठा का गाया हुआ ‘उड़ चला’ गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह गीत एक छोटी बच्ची से सपनों और उसके सफर की कहानी कहता है।
...तो क्या इस दिन शादी करने वाले हैं कपिल शर्मा
निष्ठा सुल्तानपुर के संगीत से जुड़े परिवार में जन्मी हैं। उनके मम्मी-पापा म्यूजिक इंस्टिट्यूट चलाते हैं। उन्होंने हिन्दुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक की शिक्षा ली हुई है। वह आशा भोंसले, श्रेया घोषाल, बेनी दयाल, शेखर रवजानी और नीति मोहन जैसे इंडस्ट्री के दिग्गज गायक-गायिकाओं को सुनती आई हैं। जब उन्होंने ‘दि वॉइस इंडिया किड्स’ प्रतियोगिता जीती थी तो मशहूर गायिका नीति मोहन ने उनके बारे में कहा था,‘मैं निष्ठा की संगीत से जुड़ी ऊंचाइयों को देखकर बहुत खुश हूं, इतनी छोटी उम्र में उसके सपने पूरे हो रहे हैं। ऐसी प्रतिभाशाली बच्चियां ही देश का नाम रोशन कर रही हैं।’ ‘उड़ चला’ गीत को लिखा है दिव्येश मुंगरा ने, इसे कंपोज किया है ऋत्विक जो और हरीश सगाने ने। इसकी मिक्सिंग की है भास्कर शर्मा ने।
'बिग बॉस' के बाद अब इस रियलिटी शो में नजर आएंगे मनवीर
लॉन्च हुआ ‘दि वॉइस इंडिया किड्स’ की विजेता निष्ठा का एल्बम