क्रिकेट ग्राउंड से सीधे चांद पर पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, जानिए कैसे
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपनी आने वाली फिल्म में चांद पर जाने वाले हैं। जी हां कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाने के बाद अब सुशांत अगली फिल्म में अन्तरिक्ष यात्री बनने वाले हैं।...
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपनी आने वाली फिल्म में चांद पर जाने वाले हैं। जी हां कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाने के बाद अब सुशांत अगली फिल्म में अन्तरिक्ष यात्री बनने वाले हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि आमिर खान भी अपनी अगली फिल्म में भारतीय अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का किरदार निभाने वाले हैं।
ख़बरों के मुताबिक संजय पूरन सिंह चौहान की आने वाली फिल्म 'चंदामामा दूर के' में सुशांत को मुख्य किरदार के लिए कास्ट कर लिया गया है। ये अन्तरिक्ष और एडवेंचर ट्रेवल पर बनने वाली भारत की पहली फिल्म होगी। संजय ने इससे पहले बॉक्सिंग पर आधारित फिल्म 'लाहौर' का निर्देशन किया था। संजय को इस फिल्म के लिए काफी तारीफें भी मिली थीं और फिल्म ने दो नेशनल अवार्ड भी जीते थे।
सुशांत ने भी इस फिल्म में काम करने की पुष्टि कर दी है। सुशांत ने बताया कि इस फिल्म में कोई एक कहानी नहीं है बल्कि ये अन्तरिक्ष यात्राओं से जुड़ी छोटी-छोटी कहानियों पर आधारित है।