फोटो गैलरी

Hindi Newssushant singh rajput and kriti sanon film rabta trailer out

TRAILER OUT: सदियों पहले अधूरी रह गई प्रेम कहानी है 'राब्ता'

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म 'राब्ता' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत में आपको इस दौर की प्रेम कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें सुशांत और कृति फुल रोमांस करते न

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 17 Apr 2017 02:35 PM

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म 'राब्ता' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत में आपको इस दौर की प्रेम कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें सुशांत और कृति फुल रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

लेकिन, आधे ट्रेलर के बाद कहानी बिलकुल बदल जाएगी। दरअसल, कहानी सदियों पीछे चली जाएगी और कहानी में राजा-रानी जैसे किरदारों की एंट्री होगी।

ट्रेलर के अनुसार तो यही पता चल रहा कि यह दो जन्मों की कहानी है। कृति और सुशांत की कई सदी पहले की कहानी। जहां एक विलेन है जो कृति से प्यार करता है और उसे पाना चाहता है। इस नए जन्म में कृति और सुशांत के साथ वो भी मौजूद है।

सोनू का अजान पर विवादित बयान: भड़के FANS ने कहा, साउंडप्रूफ बनवाओ घर​

इस जन्म में जब कृति की उस विलेन से मुलाकात होती है, तब कृति की भी पुरानी यादें ताजा हो जाती है और इस जन्म में शुरू होती है सदियों पुरानी कहानी की लड़ाई, जो एक प्रेम की लड़ाई है।

कृति सेनन और सुशांत राजपूत की साथ में यह पहली फिल्म है। हालांकि दोनों के बीच लव अफेयर की खबरें आए दिन सामने आती है। ट्रेलर में दोनों के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म 9 जून को रिलीज हो रही है।

गुपचुप हुई इस स्टार की सगाई: बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर मिला लाइफ पार्टनर

आगे की स्लाइड में देखें ट्रेलर  

TRAILER OUT: सदियों पहले अधूरी रह गई प्रेम कहानी है 'राब्ता'1 / 2

TRAILER OUT: सदियों पहले अधूरी रह गई प्रेम कहानी है 'राब्ता'

TRAILER OUT: सदियों पहले अधूरी रह गई प्रेम कहानी है 'राब्ता'2 / 2

TRAILER OUT: सदियों पहले अधूरी रह गई प्रेम कहानी है 'राब्ता'