फोटो गैलरी

Hindi Newssunny leone met priyanka chopra in new york

प्रियंका से NEW YORK में मिलीं सनी लियोनी, देखें PHOTO

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी हॉलीवुड में धमाल मचा रहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से न्यूयॉर्क में मिलीं। प्रियंका से मुलाकात की जानकारी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके दी है। सनी...

प्रियंका से NEW YORK में मिलीं सनी लियोनी, देखें PHOTO
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 11 Sep 2016 12:03 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी हॉलीवुड में धमाल मचा रहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से न्यूयॉर्क में मिलीं। प्रियंका से मुलाकात की जानकारी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके दी है। सनी ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'such a nice afternoon with priyanka chopra good times in NYC!! LOVE ;) you are such a doll!' आपको बता दें कि प्रियंका न्यूयॉर्क में अपने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका 'क्वांटिको 2' की झलक शेयर कर चुकी हैं। देखें वीडियो-

सनी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो फिलहाल उनकी आने वाली फिल्मों में 'तेरा इंतजार' शामिल है। इस फिल्म में लियोनी एक्टर व फिल्म निर्माता अरबाज खान के साथ नजर आएंगी। दोनों स्टार्स ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह फिल्म राजीव वालिया निर्देशित करने वाले हैं, बतौर निर्देशक उनकी यह पहली फिल्म होगी। बताया जाता है कि अरबाज इस फिल्म के लिए पहले ही तैयार हो गए थे और सनी  भी इसकी कहानी पहली बार सुनते ही फिल्म साइन करने के लिए तैयार हो गयीं थी।

अरबाज ने 'तेरा इंतजार' में उनके किरदार के बारें में पिछले दिनों बताते हुए कहा था कि इस फिल्म में वो नाकारात्मक भूमिका में नहीं हैं। फिल्म में सनी लियोनी, अरबाज खान, आर्य बब्बर, सुधा चंद्रन और सलिल अंकोला जैसे सितारे भी मेन रोल में होंगे।

देखें प्रियंका और सनी लियोनी की तस्वीर-

 

A photo posted by Sunny Leone (@sunnyleone) on

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें