फोटो गैलरी

Hindi NewsBDay Special पढ़े परिणीति चोपड़ा के बारे में कुछ खास बातें

B'Day Special: पढ़े परिणीति चोपड़ा के बारे में कुछ खास बातें

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहीं हैं। बेहद कम समय में परिणीति ने अपनी मजबूत मौजूदगी बॉलीवुड में दर्ज कराई है। उन्हें फिल्मफेयर सहित नेशनल फिल्म अवॉर्ड में भी...

B'Day Special: पढ़े परिणीति चोपड़ा के बारे में कुछ खास बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 22 Oct 2015 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहीं हैं। बेहद कम समय में परिणीति ने अपनी मजबूत मौजूदगी बॉलीवुड में दर्ज कराई है। उन्हें फिल्मफेयर सहित नेशनल फिल्म अवॉर्ड में भी नॉमिनेशन मिल चुका है।

आइए उनके जन्मदिन पर जानें परिणीती के बारे कुछ खास बातें...
1. परिणीती चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को एक पंजाबी परिवार में अम्बाला, हरियाणा में हुआ।
2. उसके पिता पवन चोपड़ा एक व्यवसायी हैं और अम्बाला कैनटोनमेंट में भारतीय थलसेना के प्रदायक (पूर्तिकर्ता) हैं, उसकी मां का नाम रीना चोपड़ा है।
3. परिणीती चोपड़ा बॉलीवुड की पढ़ाकू अभिनेत्री हैं। वह अपने स्कूल में सीनियर सैकंडरी एग्जाम में फर्स्ट आई थीं जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।
4. परिणीती चोपड़ा ने संगीत में बीए किया है तथा एक प्रशिक्षित गायिका भी हैं।
5. परिणीती ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की थी।
6. परिणीती चोपड़ा ने बिजनेस, फाइनेंस तथा इकॉनोमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स किया है।
7. परिणीती चोपड़ा एक एमएनसी में इनवेस्टमेंट बैंकर थीं लेकिन मंदी के चलते उनको जॉब खोना पड़ा।
8. 2009 की आर्थिक मंदी के दौरान वापस भारत लौट आई और पीआर कन्सल्टन्ट के रूप में यश राज फिल्म्स से जुड़ गई।
9. यश राज बैनर से उन्हें बॉलीवुड का ऑफर मिला जिससे उनके अभिनेत्री बनने की राह खुली और तीन फिल्मों में काम करन का समझोता किया।
10. परिणीती चोपड़ा को उनकी डेब्यू फिल्म 'लेड़ीज वर्सेज रिक्की बहल' के लिए 10 बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड्स मिले थे।
11. परिणीती चोपड़ा सैफ अली खान को बेहद पसंद करती हैं और उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं। यह बात वह एक चैट शो में सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर को सार्वजनिक रूप से भी कह चुकी हैं।
12. बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने से पहले परिणीती फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से भी जुड़ी थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें