फोटो गैलरी

Hindi NewsBirthday Special 32 के हुए कोलावेरी डी फेम धनुष

Birthday Special : 32 के हुए कोलावेरी डी फेम धनुष

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और कोलावेरी डी फेम धनुष आज 32 वर्ष के हो गए।          28 जुलाई 1983 को चेन्नई में जन्में धनुष ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष...

Birthday Special : 32 के हुए कोलावेरी डी फेम धनुष
एजेंसीTue, 28 Jul 2015 02:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और कोलावेरी डी फेम धनुष आज 32 वर्ष के हो गए।
        
28 जुलाई 1983 को चेन्नई में जन्में धनुष ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में प्रदर्शित एक तमिल फिल्म से की। धनुष ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में संगीतकार, लेखक, गायक के रूप में भी अपनीपहचान बनायी है।

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से की शादी
धनुष दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत के दामाद है। धनुष ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से नवंबर 2004 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात धनुष की फिल्म 'काधाल कोन्दें' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। फिल्म में धनुष की परफॉर्मेंस से खुश होकर ऐश्वर्या ने अलगे ही दिन उन्हें बुके भेजा और संपर्क में रहने के लिए कहा था। ठीक एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली। बता दें, ऐश्वर्या धनुष से दो साल बड़ी हैं। photo1

धनुष का गाया गीत 'कोलावेरी डी' श्रोताओं के बीच क्रेज बन गया था। photo2            
     
वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म 'रांझणा' से धनुष ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी 'रांझणा' में सोनम कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म को टिकट खिड़की पर उल्लेखनीय सफलता मिली है। photo3
       
धनुष की इस वर्ष आर.बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म 'शमिताभ' प्रदर्शित हुई है। शमिताभ में अमिताभ बच्चन और कमल हसन की सुपुत्री अक्षरा हसन की भी मुख्य भूमिका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें