फोटो गैलरी

Hindi Newssonam kapoor says for salman khan he is so hot

सलमान को सबसे हॉट एक्टर मानती हैं सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को सबसे हॉट एक्टर मानती हैं। उन्होंने कहा कि सलमान उनके फेवरेट एक्टर भी हैं। सोनम और सलमान के 'प्रेम रतन धन पायो' में साथ काम किया...

सलमान को सबसे हॉट एक्टर मानती हैं सोनम कपूर
एजेंसीSat, 06 Feb 2016 10:25 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को सबसे हॉट एक्टर मानती हैं। उन्होंने कहा कि सलमान उनके फेवरेट एक्टर भी हैं। सोनम और सलमान के 'प्रेम रतन धन पायो' में साथ काम किया है।

सोनम आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'नीरजा' के प्रोमोशन में बिजी हैं। बता दें यह एक बायोपिक है जो विमान परिचालिका नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है। जिन्होंने लोगों की जान बचाते समय अपनी जान गंवा दी थी।

नीरजा भनोट ने कराची में 1986 में पैन एम विमान के अपहरण के दौरान 359 लोगों की जान बचाई थी। नीरजा सबसे कम उम्र की और पहली महिला बनीं जिन्हें मरणोपरांत प्रतिष्ठित अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें