फोटो गैलरी

Hindi Newssecret behind the deepika padukone smile

खुला दीपिका पादुकोण की डिंपल वाली स्माइल का राज

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण की एक मुस्कुराहट कई लोगों को दिवाना बना देती है। कई लोग इनकी एक मुस्कुराहट पर ही फिदा हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है दीपिका की इस मुस्कान का राज क्या हैं।  हम...

खुला दीपिका पादुकोण की  डिंपल वाली स्माइल का राज
एजेंसीMon, 26 Sep 2016 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण की एक मुस्कुराहट कई लोगों को दिवाना बना देती है। कई लोग इनकी एक मुस्कुराहट पर ही फिदा हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है दीपिका की इस मुस्कान का राज क्या हैं।  हम आपको बताते हैं, लोगों को दिवाना बनाने वाली दीपिका की मुस्कराहट का राज।  

दीपिका हमेशा अपनी डिंपल वाली मुस्कुराहट के साथ दिखती हैं। दीपिका क्यों मुस्कुराती हैं इस राज का पता अब चल गया है। दीपिका के करीबी दोस्तों ने उनकी मिलियन डॉलर वाली स्माइल का राज खोला है। 

दीपिका को कॉफी और घर का बना राजमा बहुत पसंद है। ये दोनों चीजें दीपिका के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। दीपिका अपनी दिन की शुरुआत घर के बने फिल्टर कॉफी के साथ करती हैं और वह घर का राजमा भी खूब खाती हैं।  

दूसरी चीज हो दीपिका के चेहरे पर मुस्कान लाती है वह है उनका मनपसंद डॉर्क चॉकलेट। कई बार यही चॉकलेट दीपिका की अपने दोस्तों के बीच कमजोरी बन जाती है।

दीपिका के करीबी बताते हैं कि बच्चों और अपने पसंदीदा गानों को सुनना दीपिका की रोजाना की हरकतों में शुमार है। ये चीजें उनकी स्माइल को और भी बढ़ा  देती है। 

दीपिका की पसंदीदा चीजों की लिस्ट में दीवाली सेलिब्रेशन भी है, जिसे वह अपने नायाब तरीके से हमेशा धूमधाम से मनाती हैं। वाइट रोज यानी सफेद गुलाब दीपिका की बहुत बड़ी कमजोरी है।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें