फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: इंडिया लौटी लूलिया ने बयां किया सलमान खान से अपना रिश्ता

VIDEO: इंडिया लौटी लूलिया ने बयां किया सलमान खान से अपना रिश्ता

बॉलीवुड दबंग सलमान खान की कथित प्रेजेंट गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर 3 महीने के बाद हाल ही में वापस मुंबई लौटी हैं। लूलिया भारत लौटते ही सलमान के साथ करीना कपूर की पार्टी में पहुंची थी। अब लूलिया के...

VIDEO: इंडिया लौटी लूलिया ने बयां किया सलमान खान से अपना रिश्ता
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 04 Dec 2016 07:00 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड दबंग सलमान खान की कथित प्रेजेंट गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर 3 महीने के बाद हाल ही में वापस मुंबई लौटी हैं। लूलिया भारत लौटते ही सलमान के साथ करीना कपूर की पार्टी में पहुंची थी। अब लूलिया के इंडिया लौटने की वजह का पता चला है।  

लूलिया इंडिया हिमेश रेशमिया की आने वाली एल्बम के सिलसिले में आई हैं, जिसमे उन्होंने गाना गाया है। उनके इस गाने को सोमवार को अमिताभ बच्चन लॉन्च करेंगे लेकिन सलमान खान वहां नहीं होंगे। सलमान खान की गाड़ी, ड्राइवर और उन्हीं के और मेकअप मैन के साथ यूलिया दिखाई दीं। लूलिया ने कहा - "सलमान मेरे अच्छे दोस्त हैं। उनकी वजह से ही मैं इंडिया आई हूं। इंडियन कल्चर को जाना है। हिमेश रेशमिया के साथ सिंगल गाने का मौका मिला तो मैं बहुत खुश हूं। मुझे बॉलीवुड काफी पसन्द है। मैं काफी फिल्में देखती हूं।" 

 

करीना-सैफ की पार्टी की तस्वीरें करीना की करीबी दोस्त अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। तस्वीरों में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सलमान खान, लूलिया वंतूर और मलाइका अरोड़ा, सैफ अली खान कुछ दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन के मुताबिक यह पार्टी का घर की छत पर ही दी गई थी। 

लूलिया के साथ सलमान का रिलेशनशिप काफी स्ट्रॉन्ग माना जा रहा है। एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा के वेडिंग रिसेप्शन में सलमान पहली बार पब्लिकली लूलिया के साथ गए थे। खबरें थी सलमान इसी साल 18 नवंबर को शादी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा दोनों को एयरपोर्ट, पार्टीज, लद्दाक, फैमिली गैदरिंग पर साथ देखा जा चुका है। सितंबर महीने में वीजा एक्सपायर होने की वजह से लूलिया वापस रोमानिया चली गई थीं। 

देखें, आप से मौसिकी का वीडियो-

खबरें थी कि सलमान और लूलिया का ब्रेकअप हो गया है। कहा जा रहा था कि उनका ब्रेकअप आपसी डिफरेंसेस की वजह से हुआ था। लूलिया, सलमान की फैमिली में मां सलमा खान और बहन अलविरा के साथ देखी जा चुकी हैं। लूलिया ने अपना बर्थडे सलमान की बहन अर्पिता के साथ मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। 

VIDEO: Flying Kiss से बिंदास डांस तक ऐसी है विराट अनुष्का love story

VIDEOS: हेजल-युवराज ने लिए फेरे, बाद मे किया Romantic Ball Dance

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें