WATCH: 'सुल्तान' का पहला गाना 'BABY KO BASS PASAND HAI' जारी
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुल्तान' का पहला गाना 'बेबी का बेस पसंद है' जारी किया गया है। इसके अलावा 'सुल्तान' के सभी 9 गानों का ऑडियो जारी किया गया...
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुल्तान' का पहला गाना 'बेबी का बेस पसंद है' जारी किया गया है। इसके अलावा 'सुल्तान' के सभी 9 गानों का ऑडियो जारी किया गया है।
सभी गाने सुनने के लिए यहां क्लिक करें- SULTAN AUDIO JUKEBOX
सलमान की फिल्म 'सुल्तान' के पांच दबंग डायलॉग्स
यह गाना सलमान और अनुष्का पर फिल्माया गया है। 'बेबी का बेस पसंद है' गाने को विशाल डढलानी, शलमाली खोलगड़े, इशिता और बादशाह ने गाया है। गाने में म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।
24 मई को लॉन्च हुआ ट्रेलर जबरदस्त हिट हो चुका है। ट्रेलर को अब तक लगभग 1 करोड़ 25 लाख बार देखा जा चुका है। अली अब्बास जफर निर्देशित 'सुल्तान' में सलमान एक पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे।
'सुल्तान' में दिखेंगे सलमान खान के ये आठ 'दमदार' रूप
फिल्म में सलमान वह पहलवान हैं, जो भारत के लिए पहलवानी में स्वर्ण पदक जीतना चाहता है। लेकिन कुछ कारणों से उसे पहलवानी छोड़नी पड़ती है। कुछ समय बाद वह फिर इस खेल में लौट आता है, लेकिन तब उसकी उम्र और सेहत उसके लिए रुकावट होती हैं। फिर रणदीप हुड्डा द्वारा निभाया किरदार उन्हें प्रशिक्षित करता है और वह कामयाबी हासिल करते हैं। 'सुल्तान' इस साल ईद के मौके पर 16 जुलाई को रिलीज होगी।