फोटो गैलरी

Hindi Newsranveer singh secret entry in sonakshi love story

BUZZZ...क्या सोना की लव स्टोरी में रणवीर ने की सीक्रेट एंट्री..

सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। दोनों को कई बार साथ में पार्टी करते देखा जा चुका है लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोना की जुबान पर बस रणवीर सिंह का ही नाम है। वह उनकी...

BUZZZ...क्या सोना की लव स्टोरी में रणवीर ने की सीक्रेट एंट्री..
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 24 Sep 2016 10:36 AM
ऐप पर पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। दोनों को कई बार साथ में पार्टी करते देखा जा चुका है लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोना की जुबान पर बस रणवीर सिंह का ही नाम है। वह उनकी एक्टिंग और स्मार्टनेस की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। ऐसे में फैंस की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर हकीकत में सोना का दिल किसके लिए धड़क रहा है। 

वह एक दौर में रणवीर के साथ अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। यह बात अलग है कि दोनों हमेशा ही एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते रहे। पर अब सोना और रणवीर की दिल्लगी की खबरों ने एक बार फिर तूल पकड़ा। दरअसल, एक इवेंट में जब सोना से पूछा गया कि उनके पापा शत्रुघन सिन्हा की बायोपिक में कौन-सा एक्टर सबसे ज्यादा जमेगा तो उन्होंने जवाब में फट से रणवीर का नाम ले लिया। अब भाई वह किसी दूसरे अभिनेता का नाम भी तो ले सकती थीं। रणवीर में ही ऐसा क्या था। 

सोना ने कहा, ‘रणवीर बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वह मेरे पापा के रोल में बिल्कुल फिट बैठेंगे। अगर डैड के जीवन पर फिल्म बनती है तो उसमें लीड रोल में रणवीर को ही लिया जाना चाहिए। पापा और रणवीर की कई चीजें मिलती हैं। दोनों में ही गजब की ऊर्जा और काबिलियत है। मेरे हिसाब से तो कोई भी दूसरा एक्टर पापा की भूमिका के साथ न्याय नहीं कर पाएगा।’

दिल की बातें दिल ही जाने
सोना और रणवीर फिल्म ‘लुटेरा’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों की डेटिंग की खबरों से बॉलीवुड का बाजार गर्म था लेकिन जब शत्रुघन को इस रिश्ते की भनक लगी तो उन्होंने बेटी को कॅरियर पर ध्यान देने की सलाह दे डाली। और बस तभी से सोना और रणवीर के रास्ते अलग हो  गए। हो सकता है कि बंटी को लेकर  चल रही चर्चाओं से सोना को अपने घर पर डांट पड़ी हो। शायद इसीलिए अब उन्होंने जानबूझकर रणवीर का नाम लिया है, ताकि मीडिया और फैंस बंटी  के बारे में चर्चा करना छोड़ दें। अब  सोना के दिल में क्या चल रहा है, यह तो वो ही जानें लेकिन उन्हें अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर घरवालों  को सफाई देनी पड़ती है। सोनाक्षी खुद इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि अफेयर की अफवाहों पर मम्मी-पापा कई बार उनकी क्लास लगा चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें