फोटो गैलरी

Hindi Newsranveer singh says stay relevant on being asked about marriage with deepika padukone

दीपिका से शादी की बारे में पूछने पर बोले रणवीर 'अच्छे सवाल कीजिए'

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह उस समय चिढ़ गए जब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से उनकी सगाई की अफवाहों के बारे में सवाल किया गया। रणवीर ने मीडियाकर्मियों से अच्छे सवाल करने को कहा।    ...

दीपिका से शादी की बारे में पूछने पर बोले रणवीर 'अच्छे सवाल कीजिए'
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Jul 2016 09:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह उस समय चिढ़ गए जब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से उनकी सगाई की अफवाहों के बारे में सवाल किया गया। रणवीर ने मीडियाकर्मियों से अच्छे सवाल करने को कहा।
     
दरअसल रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर पिछले महीने से अफवाहें चल रही हैं और कुछ रिपोर्ट के अनुसार दोनों पहले ही सगाई कर चुके हैं। हाल ही में दोनों स्चटार इरफान खान अभिनीत फिल्म 'मदारी' की विशेष स्क्रीनिंग में आए थे।
     
जब दीपिका से उनकी सगाई की अफवाह के बारे में पूछा गया तो रणवीर ने उनकी ओर देखा और कहा, हम चलें। दीपिका ने जाने से पहले थैंक्स, बाय कहा।
     
रणवीर ने संवाददाताओं से कहा, जिस टाईप की फिल्म (मदारी की ओर इशारा करते हुए) देखी है, उसका तो लिहाज करें, इस टाईप की फिजूल की बातें न करें। हालांकि रणवीर, दीपिका को उनकी गाड़ी तक छोड़ने गए। वह लौटकर आए और उन्होंने कहा, जैसी टाईप की फिल्म है, तो अच्छे अच्छे सवाल करना, मेरी रिक्वेस्ट है आपसे।
     
पहले दीपिका ने अपनी शादी की खबरों का खंडन किया था और कहा था कि उनकी जल्द शादी के बंधन में बंधने की कोई योजना नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें