जब रणवीर ने गाया आमिर का 'परदेसी-परदेसी', देखें VIDEO
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने मजाकिया अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। वो अपने बेहद फनी और कूल अंदाज से सभी के पसंदीदा बने हुए हैं। इस बार रणवीर ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर...
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने मजाकिया अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। वो अपने बेहद फनी और कूल अंदाज से सभी के पसंदीदा बने हुए हैं। इस बार रणवीर ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की 1996 में आई सुपरहिट फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' का गाना 'परदेसी परदेसी' गाया है।
रणवीर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो 'परदेसी परदेसी' गाने को मजाकिया अंदाज में खराब सी अवाज निकालकर गा रहे हैं। इस वीडियो में रणवीर से आस पास टूरिस्ट बैठे हैं और वे रणवीर के इस अंदाज पर हंस रहे हैं। आपको बता दें कि रणवीर फिलहाल स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं।
रणवीर की आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने इससे पहले भी स्विटजरलैंड से कई तस्वीरें, और वीडियो शेयर किए हैं। कहा जा रहा है कि उनकी ये शरारतें भी 'बेफिक्रे' के प्रमोशन का हिस्सा है।
'बेफिक्रे' आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में रणवीर के साथ वाणी कपूर लीड रोल में हैं। 'बेफिक्रे' एक नौजवां कपल की कहानी है जो पेरिस में एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं, हालांकि फिल्म की कहानी से जुड़ा कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी तक नहीं आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म में दोनों के बीच करीब 23 किस सीन फिल्माए गए हैं। फिल्म इसी साल 9 दिसंबर को रिलीज होगी।
देखें वीडियो-