फोटो गैलरी

Hindi Newsranbir kapoor to have six looks of sanjay dutt

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Mar 2017 07:11 PM

ऐसा लगता है कि एक्टर रणबीर कपूर भी ऐसे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल होने वाले हैं, जो अपना वजन और लुक को जब जैसा चाहते हैं, बना लेते हैं। कम से कम संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही बायोपिक में उनके लुक्स के साथ के साथ हो रहे प्रयोगों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। सूत्रों की मानें, तो इस फिल्म में रणबीर छह अलग-अलग लुक्स में नजर आने वाले हैं। हालांकि, फिल्म में इन छह लुक्स के अलावा उनके और भी लुक्स हो सकते हैं।

रूही-यश को लेकर छलका करण का दर्द, पेरेंट्स को दी ये सलाह

यह बायोपिक पिछले काफी समय से चर्चा में है। इसकी शूटिंग इसी साल जनवरी में शुरू हुई थी। फिल्म के पहले चरण की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसमें रणबीर के लुक को लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा है। संजय दत्त ने अपनी जिंदगी के अलग-अलग समय पर कई तरह के लुक्स अपनाए थे।

शुरुआती फिल्मी करियर से लेकर जेल जाने तक उनका लुक कई बार बदला। इसलिए रणबीर कपूर भी इन पहलुओं को देखते हुए फिल्म में छह अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे।

सुष्मिता और उनकी बेटी ने किया HOT डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो Viral

रणबीर के इन लुक्स के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी ने काफी मेहनत भी की है। वह फिल्म में रणबीर को संजय जैसा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।अभी तक रणबीर का फिल्म सेट से एक ही लुक सामने आया है, जिसमें वह साजन जैसे गेटअप में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें उन्होंने अपने बाल बड़े दिखाने के लिए विग का इस्तेमाल किया है।

आगे की स्लाइड से देंखे सभी लुक्स

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर1 / 7

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर



रणबीर का पहला लुक संजय दत्त के फिल्म ‘रॉकी’(1981) के लुक से प्रेरित होगा। तब संजय केवल 22 साल के थे। मासूमियत भरे चेहरे, छोटे बालों और दुबले-पतले शरीर वाले उस दौर के संजय को लोगों ने बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया था।

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर2 / 7

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर


 
फिल्म साजन के दौर में संजय ने अपने बाल बढ़ाए। उनका शारीरिक ढांचा इस दौर में भी पतला-दुबला ही था। यह हो सकता है रणबीर का दूसरा लुक।
 

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर3 / 7

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड में शुरुआती दौर के बाद संजय दत्त ने बॉडीबिल्डिंग की और मसल्स बनाईं। साथ ही फिल्म खलनायक (1993) के लिए उन्होंने बाल बड़े किए और दाढ़ी बढ़ाई। उनके गठे हुए शरीर के साथ यह लुक जंच भी रहा था। यह हो सकता है रणबीर का तीसरा लुक।
 

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर4 / 7

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर

फिल्म मुसाफिर (2004) में संजय पहली बार छोटे बालों और फ्रेंचकट दाढ़ी में नजर आए। यह हो सकता है रणबीर का चौथा लुक।

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर5 / 7

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर


 

फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस (2003) में संजय गठे हुए शरीर और छोटे बालों वाले लुक में नजर आए। यह हो सकता है रणबीर का पांचवां लुक।

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर6 / 7

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर


खिचड़ी दाढ़ी, बिखरे बाल, परिपक्व चेहरे और गठे हुए शरीर वाला संजय का जेल की सजा काटकर वापस आने के बाद का लुक रणबीर का छठा लुक हो सकता है।


बता दें कि रणबीर के अलावा इस फिल्म में सोनम कपूर भी हैं और लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रहीं दीया मिर्जा संजय दत्त की पत्नी मान्यता का किरदार निभा रही हैं। साथ ही परेश रावल संजय के पिता सुनील दत्त और मनीषा कोइराला उनकी मां नर्गिस के रूप में दिखेंगी। यह फिल्म इसी साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर7 / 7

संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर