रणबीर-दीपिका की 'तमाशा' का पहला लुक जारी
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'तमाशा' का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड का ये एक्स कपल एक बार फिर जल्दी ही इमतियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में नजर आने वाला हैं। फिल्म के पहले...
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'तमाशा' का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड का ये एक्स कपल एक बार फिर जल्दी ही इमतियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में नजर आने वाला हैं। फिल्म के पहले लुक में रणबीर, दीपिका का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।
इम्तियाज की 'तमाशा' के पहले लुक काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है। पहले लुक में ही दोनों की जबरदस्त कैमेस्ट्री की झलक देखी जा सकती है।
फिल्म का यह पहला लुक यूटीवी मोशन्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। photo1 photo2
दोनों इससे पहले फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में नजर आये थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था। अब भी दर्शक उनकी जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।