फोटो गैलरी

Hindi Newspriyanka chopra ready to play female bond girl but with this condition

'बॉन्ड गर्ल' बनने के लिए 'देसी गर्ल PC' ने रखी शर्त

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक धूम मचा चुकी प्रियंका चोपड़ा जल्द एक और हॉलीवुड फिल्म'बॉन्ड गर्ल' में नजर आ सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने शर्त रखी है।   मीडिया में आई खबरो के मुताबिक देसी...

'बॉन्ड गर्ल' बनने के लिए 'देसी गर्ल PC' ने रखी शर्त
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 13 Aug 2016 02:17 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक धूम मचा चुकी प्रियंका चोपड़ा जल्द एक और हॉलीवुड फिल्म'बॉन्ड गर्ल' में नजर आ सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने शर्त रखी है।
 
मीडिया में आई खबरो के मुताबिक देसी गर्ल को जब बॉन्ड गर्ल बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक शर्त भी रखी। प्रियंका की शर्त मानी जाएगी तभी वो ये फिल्म करेंगी। खबरों के मुताबिक उनकी शर्त है कि वह तभी 'बॉन्ड गर्ल' बनेंगी जब उनके केरेक्टर का नाम 'जेन' होगा। अब देखना होगा कि फिल्ममेकर्स प्रियंका की इस शर्त को मानेंगे या नहीं।

इससे पहले प्रियंका के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के नाम की भी चर्चा हो रही थी। दीपिका ने कुछ दिनों पहले ही विन डीजल के अपोजिट हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिट्रन ऑफ जेंडर केज'की शूटिंग पूरी की है। 'क्वांटिको'की पहली सिरीज से सबका दिल जीत चुकी प्रियंका इन दिनों 'क्वांटिको 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इससे पहले वह हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' पूरी कर चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें