असम टूरिज्म के शूट के लिए प्रियंका की एक दिन की फीस उड़ा देगी होश
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को असम सरकार ने राज्य के टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए चुना है। टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए प्रियंका दस दिन तक शूटिंग...
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को असम सरकार ने राज्य के टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए चुना है। टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए प्रियंका दस दिन तक शूटिंग करेंगी।
खबर है कि वे 10 दिन के प्रमोशन कैंपेन की फीस 15 करोड़ रुपए ले रही हैं। यानी एक दिन के प्रमोशनल शूट की कीमत 1.5 करोड़ रुपए। प्रिंयका से पहल इस कैंपेन के लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन फिल्म 'मैरी कॉम' के बाद पूर्वी राज्यों में प्रियंका की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखकर अब उन्हें अप्रोच किया गया है।
गौरतलब है कि असम राज्य कई परेशानियों से गुजर रहा है। पिछले दिनों आई बाढ़, वित्तीय संकट और आंतरिक असुरक्षा के बीच प्रियंका की इस महंगी फीस को लकर सोशल मीडिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि गुजरात टूरिज्म के लिए अमिताभ बच्चन ने फ्री में विज्ञापन किया है।