फोटो गैलरी

Hindi Newsprank gone wrong model arrested for bomb scare at mumbai international airport

मॉडल को मजाक पड़ा भारी, जाना था दिल्ली पहुंची जेल

मुंबई एयरपोर्ट पर मॉडल कंचन ठाकुर ने ऐसा मजाक किया, जिसके बाद उन्हें सीधा हिरासत में ले लिया गया। दरअसल, ये मामला गुरूवार रात 8बजे मुंबई एयरपोर्ट 2 टर्मिनल का है। कंचन अपने तीन दोस्तों के साथ फ्लाइट...

मॉडल को मजाक पड़ा भारी, जाना था दिल्ली पहुंची जेल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 04 Mar 2017 03:14 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई एयरपोर्ट पर मॉडल कंचन ठाकुर ने ऐसा मजाक किया, जिसके बाद उन्हें सीधा हिरासत में ले लिया गया। दरअसल, ये मामला गुरूवार रात 8बजे मुंबई एयरपोर्ट 2 टर्मिनल का है। कंचन अपने तीन दोस्तों के साथ फ्लाइट से दिल्ली जाने वाली थीं। लेकिन जैसे ही वो सेक्योरिटी चेक काउंटर पर पहुंची, तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को कहने लगीं कि उनके एक दोस्त के बैग को ठीक से चेक करें क्योंकि उनके दोस्त के बैग में बॉम्ब है।

सुरक्षाकर्मियों ने इसे मजाक समझ कर छोड़ दिया, लेकिन कंचन फिर भी नहीं मानी और अपने दोस्त का बैग चेक करने के लिए जोर देने लगीं। जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर उथल-पुथल होने लगी। जब चेकिंग के बाद कुछ नहीं मिला तो कंचन ने बताया कि वो मजाक कर रही थीं।

20 साल पुराने मानहानी मामले में गोविंदा को मिली बड़ी राहत

कंचन की इस बात के बाद सीआईएसएफ ने उन्हे हिरासत में ले लिया, फिर उन्हें सहार पुलिस स्टेशन भेज दिया। सहार पुलिस ने उन्हें 336, 505(1) (B) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

एयरलाइंस कम्पनी ने मॉडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज को बिल्कुल सही बताया। एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इससे उन लोगों को सबक मिलेगा क्योंकि उनकी वजह से पूरे एयरपोर्ट पर हलचल मच गई थी।

हालांकि शुक्रवार को उन्हे जमानत मिल गई है। खबरों की मानें तो जब पुलिस ने कंचन को रोका तब वो उनसे लड़ने लगीं और कहा कि लोग असली आतंकियों को जाने देते हैं, लेकिन मजाक करने वालों को पकड़ लेते हैं।

गलत एंगल PICS लेकर लिखे भद्दे कैप्शन, सोनम ने ली क्लास

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें