फोटो गैलरी

Hindi Newspil filed against kamal haasan for alleged derogatory remarks on mahabharata

महाभारत-द्रौपदी पर कमेंट कर फंसे कमल हासन, मचा बवाल

सुपरस्टार कमल हासन हाल ही में महाभारत और द्रौपदी पर कमेंट करके बहुत बड़े विवाद में फंस गए हैं। उनके खिलाफ सोमवार को तमिलनाडु के हिन्द मक्कल काची(HMK) संगठन ने तिरुनवेलि कोर्ट में पीआइएल दर्ज कर दी...

महाभारत-द्रौपदी पर कमेंट कर फंसे कमल हासन, मचा बवाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सुपरस्टार कमल हासन हाल ही में महाभारत और द्रौपदी पर कमेंट करके बहुत बड़े विवाद में फंस गए हैं। उनके खिलाफ सोमवार को तमिलनाडु के हिन्द मक्कल काची(HMK) संगठन ने तिरुनवेलि कोर्ट में पीआइएल दर्ज कर दी है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल ने इंटरव्यू के दौरान पांडवों द्वारा जुए में द्रौपदी को दांव पर लगाने पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था, 'महाग्रंथ में पांचाली को पुरुषों की हाथ की कठपुतली बताया था, जिन्हें उनके पति दांव पर लगाते हैं। जिस ग्रंथ में एक महिला को ऐसे पेश किया गया, उसे भारत में इतना महान क्यों माना जाता है?'

मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए अक्षय के बेटे आरव, कैमरा देख छिपाया चेहरा

एचएमके के अध्यक्ष अर्जुन संपत ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि कमल हिन्दु विरोधी बयान देते रहते हैं और ये कुछ दिनों से बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बेवजह महाभारत की आलोचना की है। उन्होंने हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। 

उन्होंने आगे ये भी कहा कि अगर कमल मांफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

कपिल-सुनील विवाद: चंदू ने भी छोडा दोस्त का साथ, सेट पर रो पड़े कपिल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें