फोटो गैलरी

Hindi Newsparineeti chopra excited and nervous to work with irrfan khan

इस खान स्टार संग 'तकदुम' में काम करने को लेकर नर्वस हैं परिणीति

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, होमी अदजानिया की अगली फिल्म 'तकदुम' में एक्टर इरफान खान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित लेकिन घबराई हुई हैं।      परिणीति ने बताया,  मैं...

इस खान स्टार संग 'तकदुम' में काम करने को लेकर नर्वस हैं परिणीति
एजेंसीTue, 27 Sep 2016 08:47 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, होमी अदजानिया की अगली फिल्म 'तकदुम' में एक्टर इरफान खान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित लेकिन घबराई हुई हैं।
    
परिणीति ने बताया,  मैं बहुत घबराई हुई  हूं, लेकिन साथ ही उत्साहित भी हूं। इरफान एक ग्लोबल आइकन हैं और उन्हें उनके काम के लिए जाना जाता है। सेट पर उनके साथ काम करना बहुत रोमांचकारी होगा।


    
उन्होंने कहा,  जब आपको कड़ी मेहनत करनी पड़े और वहां एक ऐसा एकेटर हो जो आपको अपना बेहतरीन देने के लिए चुनौती दे तो यह बात मुझे पसंद है। शुद्ध देसी रोमांस की परिणीति और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी तीन साल बाद तकदुम में फिर से स्क्रीन पर दिखाई देगी।
    
परिणीति ने कहा,  मैं सुशांत के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हूं। होमी अदजानिया फिल्म निर्माण की एक अलग विधा से आते हैं। इस फिल्म में काम करना मजेदार होगा। 'तकदुम' के लिए काम नवंबर में शुरू होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें