फोटो गैलरी

Hindi Newsपुण्यतिथि: भारतीय एक्ट्रेस पद्मनी ने भरतनाट्यम को दिलाई थी दुनिया में पहचान

पुण्यतिथि: भारतीय एक्ट्रेस पद्मनी ने भरतनाट्यम को दिलाई थी दुनिया में पहचान

तिरुवंतपुरम में हुआ पद्मनी का जन्म भारतीय एक्ट्रेस और भरतनाट्यम नर्तकी पद्मनी का जन्म केरल के तिरुवंतपुरम में हुआ था। 250 से ज्यादा भारतीय फिल्मों में काम करने वाली पद्मनी 24 सिंतबर को इस

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Sep 2016 11:06 PM

p>

तिरुवंतपुरम में हुआ पद्मनी का जन्म

भारतीय एक्ट्रेस और भरतनाट्यम नर्तकी पद्मनी का जन्म केरल के तिरुवंतपुरम में हुआ था। 250 से ज्यादा भारतीय फिल्मों में काम करने वाली पद्मनी 24 सिंतबर को इस दुनिया से चली गई थी। आज उनकी पुण्यतिथि के दिन जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें। 
हिंदी फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने भारतीय क्षेत्रीय फिल्में जैसे तमिल और मलयालम फिल्में भी कर चुकी हैं। वह 4 भाषाएं तमिल, तेलगु, मलयालम और हिंदी जानती थी, इसी वजह से वह इन भाषाओं की फिल्मों में अपनी ही अवाज में डब करती थीं। वह तमिल इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री और डांसर थी। उनकी ज्यादातर फिल्में तमिल में शूट हुई हैं। 

पुण्यतिथि: भारतीय एक्ट्रेस पद्मनी ने भरतनाट्यम को दिलाई थी दुनिया में पहचान1 / 5

पुण्यतिथि: भारतीय एक्ट्रेस पद्मनी ने भरतनाट्यम को दिलाई थी दुनिया में पहचान

फिल्म कल्पना थी पहली फिल्म

17 साल की उम्र में पद्मनी को 1950 में आई फिल्म 'कल्पना' के लिए कास्ट किया गया था। यह उनकी करियर की पहली फिल्म थी। उन्होंने 30 साल तक फिल्मों में काम किया है। पद्मनी ने भारतीय डांसर गुरू गोपीनाथ से केरला नाट्यम सीखा है। पद्मनी ने बॉलीवुड के कई जाने माने एक्टर जैसे शिवाजी गनेसन, राज कपूर, प्रेम नजीर, राजकुमार के साथ काम किया है। उन्होंने शिवाजी गनेसन के साथ 60 फिल्में की है। 

पुण्यतिथि: भारतीय एक्ट्रेस पद्मनी ने भरतनाट्यम को दिलाई थी दुनिया में पहचान2 / 5

पुण्यतिथि: भारतीय एक्ट्रेस पद्मनी ने भरतनाट्यम को दिलाई थी दुनिया में पहचान

इन दो बड़ी फिल्मों में किया काम

उनकी दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में 'मेरा नाम जोकर' और 'जिस देश में गंगा रहता है' में उन्होंने बॉलीवुड स्टार राज कपूर के साथ काम किया था। पद्मनी को सिनेमा में भरतनाट्यम में उनके योगदान के लिए नाट्य पेहरोली का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

पुण्यतिथि: भारतीय एक्ट्रेस पद्मनी ने भरतनाट्यम को दिलाई थी दुनिया में पहचान3 / 5

पुण्यतिथि: भारतीय एक्ट्रेस पद्मनी ने भरतनाट्यम को दिलाई थी दुनिया में पहचान

इन अवॉर्ड से भी किया सम्मानित

पद्मनी को सन् 1954, 1959, 1961 और 1966 में फिल्म्स फैन एसोशिएशन द्वारा बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। साल 1958 में उन्हें तमिलनाडु सरकार द्वारा कलाईममानी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। साल 1957 में मोस्को यूथ फिल्म फेस्टिवल द्वारा बेस्ट शास्‍त्रीय नृत्‍य के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

पुण्यतिथि: भारतीय एक्ट्रेस पद्मनी ने भरतनाट्यम को दिलाई थी दुनिया में पहचान4 / 5

पुण्यतिथि: भारतीय एक्ट्रेस पद्मनी ने भरतनाट्यम को दिलाई थी दुनिया में पहचान

अमेरिका में खोला स्कूल

1961 में अमेरिका के एक डॉक्टर रामचंद्रन से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना कम कर दिया था और अपनी शादीशुदा जिंदगी में ध्यान देनें लगी थी। उन्होंने साल 1977 में अमेरिका के न्यू जर्सी में एक शास्‍त्रीय डांस स्कूल 'पद्मनी स्कूल ऑफ फाइन डांस स्कूल' खोला। उनका स्कूल आज अमेरिका में सबसे बड़ा भारतीय शास्त्रीय नृत्य संस्थानों में से एक है। 

 

पुण्यतिथि: भारतीय एक्ट्रेस पद्मनी ने भरतनाट्यम को दिलाई थी दुनिया में पहचान5 / 5

पुण्यतिथि: भारतीय एक्ट्रेस पद्मनी ने भरतनाट्यम को दिलाई थी दुनिया में पहचान