फोटो गैलरी

Hindi NewsOSCARS AWARDS: इतने डॉलर में बनती है एक ट्रॉफी, जानकर चौंक जाएंगे आप

OSCARS AWARDS: इतने डॉलर में बनती है एक ट्रॉफी, जानकर चौंक जाएंगे आप

आज रात (भारतीय समय के हिसाब से 27 फरवरी सोमवार की सुबह) ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा शुरू हो जाएगी। फिल्म जगत के सबसे बड़े इस अवॉर्ड पर दुनियाभर की नजरें टिकी रहती हैं। इस अवॉर्ड की ट्रॉफी का एक अलग ही...

OSCARS AWARDS: इतने डॉलर में बनती है एक ट्रॉफी, जानकर चौंक जाएंगे आप
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

आज रात (भारतीय समय के हिसाब से 27 फरवरी सोमवार की सुबह) ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा शुरू हो जाएगी। फिल्म जगत के सबसे बड़े इस अवॉर्ड पर दुनियाभर की नजरें टिकी रहती हैं। इस अवॉर्ड की ट्रॉफी का एक अलग ही महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस अवॉर्ड की ट्रॉफी की कीमत कितनी होती है ?

OSCARS AWARDS: बेस्ट फिल्म के लिए ये MOVIES हैं रेस में शामिल

आइए हम आपको बताते हैं कि ऑस्कर अवॉर्ड की एक ट्रॉफी के निर्माण में खर्च होते हैं कितने डॉलर।

दरअसल, ऑस्कर अवॉर्ड की ट्रॉफी की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसकी एक ट्रॉफी सिर्फ 10 अमेरिकी डॉलर में तैयार की जाती है। 13.5 इंच लंबी और 3.8 किलो वजन की यह ट्रॉफी तांबे से बनी होती है। इसमें 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई जाती है।

आपको बता दें कि नीलामी के लिए भेजे जाने से पहले एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस को यह ट्रॉफी दस अमेरिकी डॉलर में ही देनी जरूरी है।

VIDEO & PICS: SRK को रेखा ने दिया 4th यश चोपड़ा Memorial Award

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें