फोटो गैलरी

Hindi Newsnew potter play coming out in book form

हैरी पॉटर : नई कहानी के साथ जुलाई 2016 में आएगी किताब

हैरी पॉटर पुस्तक सीरीज की लेखिका जे.के. रोलिंग एक मौलिक नई पटकथा का सह-लेखन करेंगी और उनकी यह नई पुस्तक 'हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड पार्ट्स' 1 और 2 नाम से जुलाई में प्रकाशित होगी। प्रकाशक...

हैरी पॉटर : नई कहानी के साथ जुलाई 2016 में आएगी किताब
एजेंसीThu, 11 Feb 2016 04:18 PM
ऐप पर पढ़ें

हैरी पॉटर पुस्तक सीरीज की लेखिका जे.के. रोलिंग एक मौलिक नई पटकथा का सह-लेखन करेंगी और उनकी यह नई पुस्तक 'हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड पार्ट्स' 1 और 2 नाम से जुलाई में प्रकाशित होगी। प्रकाशक लिटिल ब्राउन ग्रुप में यह जानकारी दी है।
    
प्रकाशक हचेट इंडिया ने बताया, हैरी पॉटर कहानी को एक व्यापक, वैश्विक पाठकों तक पहुंचाने के लिए आठवें संस्करण का नाट्य रूपांतरण 30 जुलाई को दिखाया जाएगा जिसके बाद 31 जुलाई 2016 को मौलिक किताब का द स्पेशल रिहर्सल एडिशन प्रकाशित की जाएगा।
    
हचेट भारत में रोलिंग, जैक थोर्न और जॉन टिफनी के पुस्तक का वितरक है। ब्रिटेन में लिटिल, ब्राउन बुक ग्रुप और अमेरिका एवं कनाडा में स्कूलास्टिक के सहयोग से पोटटेरमोर प्रिंट संस्करण के साथ-साथ ई बुक भी प्रकाशित करेगी।
    
लिटिल, ब्राउन बुक समूह के सीईओ डेविड शेली ने एक बयान में कहा है, लंदन में नाटक नहीं देख पाने वाले और नाटक को पुस्तक के शैली में पढ़ने की ख्वाहिश रखने वाले प्रशंसकों ने जे के रोलिंग और उनकी टीम से काफी अनुरोध किया है और ऐसे में हम उनके लिए इसे उपलब्ध कराने में सक्षम होने पर खुश हैं। संयोगवश 31 जुलाई को हैरी पॉटर का जन्मदिन भी है।
    
2007 में सातवें संस्करण हैरी पॉटर एंड डेथली होलोज पुस्तक के प्रकाशित होने के बाद कहानी 19 साल आगे से शुरू होगी और इसमें हैरी, रॉन और हेरमोनी शामिल होंगे। प्रकाशक द्वार मुहैया करायी गई सूचना के मुताबिक, हैरी जादू मंत्रालय के एक कर्मचारी, एक पति और स्कूल जाने वाले तीन बच्चों के पिता की भूमिका में होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें