फोटो गैलरी

Hindi News neil nitin mukesh family upset due to making fun of his acting on social media

नील से जुड़ी इस बात से बेहद दुखी होता है उनका परिवार

बॉलीवुड करियर में सफलता ना मिलने की वजह से नील नितिन मुकेश का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया जाता है। नील ने बताया उनका मजाक बनाये जाने पर उनके पिता नितिन मुकेश काफी निराश हो जाते हैं। नील का सोशल...

नील से जुड़ी इस बात से बेहद दुखी होता है उनका परिवार
एजेंसीWed, 17 Aug 2016 11:17 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड करियर में सफलता ना मिलने की वजह से नील नितिन मुकेश का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया जाता है। नील ने बताया उनका मजाक बनाये जाने पर उनके पिता नितिन मुकेश काफी निराश हो जाते हैं।

नील का सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग और उनके नाम को लेकर मजाक बनाया जाता है। उनका कहना है कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उनके परिवार के सदस्य कभी-कभी इससे निराश जरूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि, 'इससे मेरे परिवार के सदस्य जरूर नाराज होते हैं, लेकिन मैं उन्हें समझाता हूं और इनसे निराश न होने के लिए भी कहता हूं। बता दें की नील ने 'जॉनी गद्दार' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। वो बचपन में भी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें