कॉमेडी में कलह: सिद्धू बोले, कपिल और सुनील के बीच करवाऊंगा सुलह
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद के बाद लगातार कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। द कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभा रहे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह...
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद के बाद लगातार कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। द कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभा रहे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्दू सुनील और कपिल के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। इस विवाद पर सिद्धू ने कहा कि दोनों के बीच मध्यस्ता करना मेरा कर्तव्य है।
आपको बता दें कि सिडनी से भारत लौट रही कपिल शर्मा और उनके टीम के सदस्यों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें कपिल ने साथियों के साथ मारपीट और गालीगलौज की थी। जिसके बाद सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था।
पंजाब की नई सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्दू ने कहा कि, कपिल और सुनील भाई-भाई हैं और शो का सीनियर सदस्य होने के नाते मेरा यह कर्तव्य है कि मैं उन दोनों को साथ-साथ लाऊं। उन्होंने कहा कि सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो सबसे सफल शो है। लोग इस को प्यार करते हैं।
कपिल को राहत: सुनील के साथ विवाद में फंसे कपिल को यहां मिली राहत
सिद्धू शुरू से ही इस शो के साथ जुड़े हुए है, वे कपिल और सुनील समेत पूरे क्रू के साथ मस्ती मजाक करते हैं। सिद्धू के पंजाब में मंत्री बनने के बाद कपिल शर्मा शो में उपस्थि के को लेकर भी राजनिति में बवाल मचा हुआ है।