फोटो गैलरी

Hindi Newsnach baliye 8 monalisa with husband vikrant singh rajpoot to participate in the show

'नच बलिए 8' में दिखेंगे 'बिग बॉस' में शादी कर चुके मोनालिसा-विक्रांत

'बिग बॉस' में शिरकत करने के बाद मोनालिसा अब 'नच बलिये' में शिरकत करने जा रही है। भोजपुरी सिनेमा के स्टाइलिश एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत और हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा की जोड़ी रियलिटी शो...

'नच बलिए 8' में दिखेंगे 'बिग बॉस' में शादी कर चुके मोनालिसा-विक्रांत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 09:20 AM
ऐप पर पढ़ें

'बिग बॉस' में शिरकत करने के बाद मोनालिसा अब 'नच बलिये' में शिरकत करने जा रही है। भोजपुरी सिनेमा के स्टाइलिश एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत और हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा की जोड़ी रियलिटी शो 'नच बलिये' में थिरकती नजर आएगी। यह पहला मौका है जब भोजपुरी फिल्म जगत की कोई जोड़ी नच बलिये में अपना जलवा बिखेर रही है। 
        
'बिग बॉस' के घर में शादी के बंधन में बंधी मोनालिसा नच बलिये के मंच पर अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ लोगो का मनोरंजन करते नजर आएगी। विक्रांत सिंह राजपूत ने फेसबुक पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह सोनाक्षी सिन्हा और मोनालिसा के साथ नच बलिये के सेट पर नजर आ रहे हैं।

'गोलमाल 4': करीना कपूर को रिप्लेस करने पर बोलीं परिणीति चोपड़ा
        
गौरतलब है कि 'बिग बॉस' के घर में मोनालिसा पहले ही अपने डांस से सभी को इंप्रेस करते हुए नजर आई थीं। अब विक्रांत और मोनालिसा को साथ में डांस करते देखना काफी दिलचस्प होगा। मोनालिसा और विक्रांत की जोड़ी जल्द ही फिल्म 'पाकिस्तान में जय श्री राम' में नजर आयेगी। मोनालिसा ने 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद पहली बार इसी फिल्म की शूटिंग की थी। 

'बिग बॉस' से काफी लोकप्रियता हासिल कर चुकी इस जोड़ी के नच बलिये का हिस्सा बनने से 'पाकिस्तान में जय श्रीराम' के प्रति भी आम दर्शको की उत्सुकता बढ़ गई है। निमार्ता भूपेंद्र विजय सिंह ने बताया कि फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।

मॉडल ब्रूक होगन के रंग में रंगे नजर आए फार्मूला वन स्टार हैमिल्टन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें