धक-धक गर्ल बोलीं, 'फिल्म इंडस्ट्री अब Disciplined हो गई है'
80 और 90 के दशकों में पर्दे पर राज करने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का कहना है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अब अधिक अनुशासित हो गई है। माधुरी ने कहा, आजकल फिल्में तय समय में पूरी होती हैं और अब इसमें...
80 और 90 के दशकों में पर्दे पर राज करने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का कहना है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अब अधिक अनुशासित हो गई है। माधुरी ने कहा, आजकल फिल्में तय समय में पूरी होती हैं और अब इसमें काम करने वाले लोग समय के पाबंद हो गये हैं। यहां अनुशासन है। इसके अलावा, अब भिन्न-भिन्न तरह की फिल्में बन रही हैं और अच्छा कारोबार कर रही हैं। अब केवल गीत और नृत्य की बात नहीं है, बल्कि अब उन्होंने फिल्मों की कहानी पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा, आजकल एक्ट्रेसेस को खास जगह मिलती है और वह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी अच्छा काम कर रही हैं। आपको एक बंधी हुई पटकथा मिलती है और आपको अपने किरदार, अपनी लुक के बारे में पता होता है। अभिनेता को केवल अपने किरदार पर ध्यान देना होता है। फिल्म उद्योग ठीक दिशा में आगे बढ़ रहा है।
यूपीः CM योगी पर विवादित ट्वीट के बाद शिरीष कुंदर के खिलाफ FIR दर्ज
माधुरी एक कार्यक्रम में अपने पति श्रीराम नेने के साथ आई थीं। उन्होंने इस मौके पर अपनी ऑनलाइन डांस एकेडमी और शादी के बाद के अपने जीवन और मां बनने से जुड़े अनुभवों के बारे में बताया।
माधुरी ने कहा कि अब ज्यादा लेखक महिला केंद्रित किरदारों वाली कहानियों में रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा, बदलाव एक रात में नहीं होता। मैं देख रही हूं कि अब एक्ट्रेसेस को दिमाग में रखकर ज्यादा किरदार लिखे जा रहे हैं। आज की महिलाएं केवल एक मां ही नहीं हैं, बल्कि अब वे घर, बच्चों और सभी चीजों का ध्यान रखती हं और लोग इस बात पर ध्यान दे रहे हैं। माधुरी पिछली बार फिल्म 'गुलाब गैंग' में नजर आई थीं।
भाभी जी घर पर हैं:अंगूरी भाभी ने प्रोड्यूसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप