फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO KWK-5: वर्जिनिटी सवाल पर बोले सलमान, कुछ नहीं बदला, लेकिन...

VIDEO KWK-5: वर्जिनिटी सवाल पर बोले सलमान, कुछ नहीं बदला, लेकिन...

अब तक वर्जिन हैं सलमान भाई! 'कॉफी विद करण' का 100वां एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। फिल्म-मेकर करण जौहर के टॉक शो के पांचवें सीजन में अगले एपिसोड में तीनों खान भाई साथ आएंगे। सलमान

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 07 Dec 2016 09:46 AM

अब तक वर्जिन हैं सलमान भाई!

'कॉफी विद करण' का 100वां एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। फिल्म-मेकर करण जौहर के टॉक शो के पांचवें सीजन में अगले एपिसोड में तीनों खान भाई साथ आएंगे। सलमान खान, अरबाज खान और सोहैल खान इस बार करण के सवालों का सामना करेंगे। इस एपिसोड का पहला प्रोमो आ चुका है। प्रोमो में एक बार फिर करण के वर्जिनिटी सवाल का जवाब देते नजर आ रहे हैं।

11 दिसंबर को ये एपिसोड स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होगा। इस एपिसोड के प्रोमो में करण ने सलमान से पूछा है कि आप अभी भी वर्जिन हैं? जिसपर सलमान जवाब देते हैं, 'कुछ भी नहीं बदला है।' यहां आपको बता दें कि सलमान इस शो के चौथे सीजन के पहले एपिसोड में आए थे और करण ने उनसे यही सवाल तब भी पूछा था और तब सलमान ने इसका जवाब दिया था, 'हां।'

VIDEO KWK-5: वर्जिनिटी सवाल पर बोले सलमान, कुछ नहीं बदला, लेकिन...1 / 4

VIDEO KWK-5: वर्जिनिटी सवाल पर बोले सलमान, कुछ नहीं बदला, लेकिन...

राखी सावंत पर JOKE

करण ने एक और सवाल सलमान पर दागा कि वो इन तीन एक्ट्रेस (कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा या अनुष्का शर्मा) में किससे शादी, हुक अप या दोस्ती करना चाहेंगे। इस पर सोहैल खान ने एक और ऑप्शन राखी सावंत का नाम जोड़ दिया और अरबाज ने कहा अब आपके पास एक और ऑप्शन आ गया है।

प्रोमो देखकर आप समझ सकते हैं कि 100वां एपिसोड कितना शानदार होगा। इससे पहले सलमान ने शो के होस्ट और करण जौहर, भाई सोहैल और अरबाज के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'कॉफी विद करण के शूट पर #koffeecentury

VIDEO KWK-5: वर्जिनिटी सवाल पर बोले सलमान, कुछ नहीं बदला, लेकिन...2 / 4

VIDEO KWK-5: वर्जिनिटी सवाल पर बोले सलमान, कुछ नहीं बदला, लेकिन...

सीजन-5 में आ चुके हैं ये दिग्गज

कॉफी विद करण के पांचवें सीजन में तीनों खान भाई साथ नजर आएंगे। इस सीजन के पहले एपिसोड में शाहरुख खान और आलिया भट्ट साथ पहुंचे थे, इसके बाद से अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना, वरुण धवन और अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और परिणीति चोपड़ा आ चुके हैं। 

PROMO का वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें...

VIDEO KWK-5: वर्जिनिटी सवाल पर बोले सलमान, कुछ नहीं बदला, लेकिन...3 / 4

VIDEO KWK-5: वर्जिनिटी सवाल पर बोले सलमान, कुछ नहीं बदला, लेकिन...

जबर्दस्त है ये PROMO

कॉफी विद करण के 100वें एपिसोड का प्रोमो स्टार वर्ल्ड के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।