जब प्रियंका से पूछा, ब्रेकअप के बाद कभी एक्स ब्वॉयफ्रेंड को किया किस
बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में देसी तड़का लगने वाला है, शो में जल्द ही प्रियंका चोपड़ा आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका का एपिसोड 22 जनवरी...
बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में देसी तड़का लगने वाला है, शो में जल्द ही प्रियंका चोपड़ा आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका का एपिसोड 22 जनवरी को टेलिकास्ट होगा। शो से पहले ही देसी गर्ल से शो में पूछे जाने वाले बोल्ड सवाल खूब चर्चा में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, शो में मजेदार टास्क करवाने वाले करण प्रियंका के लिए टकीला शॉट टास्क लेकर आए। इस टास्क के दौरान प्रियंका से जो सवाल पूछे जाएंगे अगर उन्होंने वो किया होगा तो उन्हें टकीला शॉट लेना पड़ेगा।
खबर है कि करण ने उनसे काफी बोल्ड सवाल पूछे। उन्हीं सवालों में से एक है- 'क्या आपने कभी ब्रेकअप के बाद अपने एक्स को किस किया है?' बेबाक जवाब देने के लिए मशहूर देसी गर्ल इन सवालों का जवाब अपने स्टाइल से देंगी या नहीं ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा।
ऐसा भी सुनने में आया है कि क्योंकि प्रियंका शो में अकेली आएंगी तो करण उनके साथ बैठकर ही शो करेंगे ताकि वो अकेला महसूस ना करें।
बता दें कि गुरुवार को प्रियंका शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। दरअसल, टीवी शो 'क्वांटिको' के सेट पर शूटिंग के दौरान मामूली चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
एबीसी के निमार्ता दल ने एंटरटेनमेंट टूनाइट को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रियंका को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही हैं। कुछ दिन के आराम के बाद फिर काम पर लौट आएंगी।
प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो जल्द ही वह अपनी पहली हॉलीवुड 'बेवॉच' में नजर आने वाली हैं। प्रियंका फिल्म में विलन के रोल में नजर आएंगी। फिल्म 26 मई, 2017 को रिलीज होगी।
REVEALED: करीना की इस DEMAND पर करण जौहर को कहना पड़ा था सॉरी
IN PICS: परिवार के साथ रजनीकांत ने ऐसे सेलिब्रेट किया पोंगल