प्रत्युषा बनर्जी की आखिरी शॉर्ट फिल्म, बेस्ट फ्रेंड काम्या करेंगी रिलीज
टीवी के पॉपुलर सीरियल बालिका बधू में आनंदी का रोल निभाने वालीं प्रत्युषा बनर्जी पिछले साल 1 अप्रेल को मौत हो गई थी। अब 1 अप्रेल को प्रत्युषा की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बेस्ट फ्रेंड काम्या पंजाबी,...
टीवी के पॉपुलर सीरियल बालिका बधू में आनंदी का रोल निभाने वालीं प्रत्युषा बनर्जी पिछले साल 1 अप्रेल को मौत हो गई थी। अब 1 अप्रेल को प्रत्युषा की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बेस्ट फ्रेंड काम्या पंजाबी, प्रत्युषा की आखिरी शॉर्ट फिल्म रिलीज करने वाली हैं। इस शॉर्ट फिल्म का नाम है 'हम कुछ कह ना सके'।
बता दें कि सुसाइड से करीब 1.5 महीने पहले प्रत्युषा ने आखिरी शॉर्ट फिल्म शूट की थी। इस फिल्म में प्रत्युषा लीड रोल में हैं।
संजय दत्त की बायोपिक में इन 6 लुक्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर
काम्या पंजाबी ने एक इंटरव्यू में कहा हैं, ये एक फिक्शन फिल्म है लेकिन इस कहानी में वही दिखाया गया है जिससे प्रत्युषा असल जिंदगी में जूझ रही थी। मैं इस फिल्म में एक नैरेटर की भूमिका में हूं और प्रत्युषा की रील और रीयल जिंदगी को जोड़कर दिखाऊंगी।
काम्या ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इमोशनल सीन्स के दौरान प्रत्युषा ने ग्लिसरीन यूज नहीं किया था। उन्होंने ये भी बताया कि संयोग से इस फिल्म में प्रत्युषा के ऑन स्क्रीन ब्वॉयफ्रेंड का नाम भी राहुल है। प्रत्युषा ने खुद इसका फैसला लिया था।
करण जौहर का अपने बच्चों को लेकर छलका दर्द, पेरेंट्स को दी ये सलाह
काम्या ने आगे ये भी बताया कि फिल्म का क्लाइमैक्स शूट होने से पहले ही प्रत्युषा ने आत्महत्या कर ली थी।