फोटो गैलरी

Hindi Newskabir khan in support of lipstick under my burkha

'लिपस्टिक...' के बैन पर भड़के कबीर खान, कहा-हमारे अधिकारों पर हमला

श्याम बेनेगल, फरहान अख्तर और अशोक पंडित के बाद फिल्मकार कबीर खान ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को प्रकाश झा की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को प्रमाण पत्र देने से मना कर

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Feb 2017 10:35 PM

श्याम बेनेगल, फरहान अख्तर और अशोक पंडित के बाद फिल्मकार कबीर खान ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को प्रकाश झा की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को प्रमाण पत्र देने से मना करने पर लताड़ लगाई है और इसे 'हास्यास्पद' करार दिया है। 

कबीर ने शुक्रवार को यहां लघु फिल्म 'द स्ट्रेंज स्माइल' की स्क्रीनिंग के दौरान कहा, 'यह एक अजीब स्थिति है और समस्या तब होती है, जब इस तरह की घटनाएं अक्सर होने लगती हैं। फिल्म देखना एक स्वैच्छिक निर्णय है। इसके लिए किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता और सीबीएफसी में बैठे दो-तीन लोग पूरे समाज के लिए कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं, यह बिल्कुल हास्यास्पद है।'

लिपस्टिक अंडर माई बुर्का: बॉलीवुड एकजुट, निशाने पर लिया CBFC

फिल्मकार ने तंज कसते हुए कहा कि हम भारत को वैश्विक शक्ति कहते हैं, लेकिन वैश्विक शक्तियां इस तरह से काम नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री के लोगों के लिए इस निर्णय के खिलाफ एकजुट होकर अपने अधिकारों की मांग के लिए आवाज बुलंद करने का समय आ गया है।

सीबीएफसी ने इस फिल्म को यह कहकर प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया कि महिला प्रधान इस फिल्म में लगातार उत्तेजक दृश्यों और अपशब्दों की भरमार है। यह अप्रत्यक्ष रूप से समाज के एक विशेष वर्ग के संवेदनशली मुद्दे को दर्शाती है। 

जानें बॉक्स ऑफिस पर कितना रंग जमा सकी सैफ, शाहिद और कंगना की 'रंगून'

आगे की स्लाइड में पढ़ें फिल्म को मिल चुके हैं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

'लिपस्टिक...' के बैन पर भड़के कबीर खान, कहा-हमारे अधिकारों पर हमला1 / 2

'लिपस्टिक...' के बैन पर भड़के कबीर खान, कहा-हमारे अधिकारों पर हमला

फिल्म को टोक्यो अंतररार्ष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मिला चुका है पुरस्कार

अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित यह फिल्म समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं की इच्छाओं को दर्शाती है, जो खुली हवा में अपने तरीके से जिंदगी जीना चाहती हैं। फिल्म में रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा और अहाना प्रमुख कलाकार हैं। 

यह फिल्म टोक्यो अंतररार्ष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'स्पिरिट ऑफ एशिया अवॉर्ड' और मुंबई फिल्म महोत्सव में लैंगिक समानता के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का 'ऑक्सफैम अवॉर्ड' जीत चुकी है। 

केआरके ने रणवीर को लेकर दिया बड़ा बयान, भड़के फैन्स

'लिपस्टिक...' के बैन पर भड़के कबीर खान, कहा-हमारे अधिकारों पर हमला2 / 2

'लिपस्टिक...' के बैन पर भड़के कबीर खान, कहा-हमारे अधिकारों पर हमला