फोटो गैलरी

Hindi Newsintresting facts about parineeti chopra on her birthday

PICS: 27 की हुईं परिणीति, B'Day पर पढ़ें उनसे जुड़ी 10 पर्सनल बातें

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज 28वां जन्मदिन मना रही हैं। 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली परिणीति आज हजारों दिलों पर राज करती हैं। उनका चुलबुला...

PICS: 27 की हुईं परिणीति, B'Day पर पढ़ें उनसे जुड़ी 10 पर्सनल बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Oct 2016 09:14 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज 28वां जन्मदिन मना रही हैं। 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली परिणीति आज हजारों दिलों पर राज करती हैं। उनका चुलबुला अंदाज बॉलीवुड में उन्हें एक अलग पहचान दे चुका है। बॉलीवुड में अपने 6 साल के छोटे करियर में परिणीति ने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। बैंकर से फिल्म जगत में कदम रखने वाली परिणीति पढ़ाई में भी कमाल की थीं। अपने स्कूली करियर में परिणीति राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी की गई थी। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर पढ़िए उनसे जुड़ी ऐसी ही 11 दिलचस्प बातें।

1. परिणीति चोपड़ा एक ट्रेंड सिंगर हैं। उन्होंने म्यूजिक में बीए किया है।

2. परिणीति बॉलीवुड की पढ़ाकू एक्ट्रेस है। वह 12वीं क्लास में फर्स्ट आईं थीं जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था।

3. परिणीति को जूतों का बहुत क्रेज है। उनका कहना है कि वह एक लक्जरी पेयर को लेने की बजाय 10 जूते के जोड़ों को खरीदना चाहेंगी।

4. परिणीति पहली ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कोक और पेप्सिको, दोनों प्रोडक्ट्स को एक साथ प्रमोट किया था। उन्होंने कोक के लिए माजा और पेप्सिको के लिए कुरकुरे को एंड्रोस किया था।

5. परिणीति को अपनी अंगुली चबाने की आदत थी।

6. फिल्म 'इश्कजादे' में परिणीति एक साहसी लड़की के किरदार में नजर आई थी। लेकिन असल जिंदगी में वह इतनी सहसी नहीं है। परिणीति को प्लेन के लैंडिंग के समय बहुत डर लगता है।

7. परिणीति बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहुत बड़ी फैन हैं। वह सैफ को इतना पसंद करती हैं कि उन्होंने करीना को बोला कि वह सैफ के साथ शादी करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

8. परिणीति चोपड़ा की डेब्यू फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' के लिए उन्हें 10 बेस्ट डेब्यू अवॉर्डस मिले थे।

9. परिणीती चोपड़ा एमएनसी में इनवेस्टमेंट बैंकर थीं, लेकिन मंदी के चलते उनकी जॉब चली गई। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड का ऑफर मिला जिससे उनकी एक्ट्रेस बनने की राह खुली।

10. बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने से पहले परिणीती फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़ी हुई थीं।

11. परिणीति फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' में गाना गाने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए परिणीति पहली बार किसी फिल्म में गाना गाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें