फोटो गैलरी

Hindi Newsओम पुरी की अंतिम विदाई में अमिताभ, शबाना सहित कई फिल्मी हस्तियां हुईं शामिल

ओम पुरी की अंतिम विदाई में अमिताभ, शबाना सहित कई फिल्मी हस्तियां हुईं शामिल

शुक्रवार को भारतीय सिनेमा जगत के दमदार अभिनेता ओम पुरी का सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर फिल्मी जगत की कई हस्तियों शामिल हुईं।  शाम 6:45 बजे अंतिम अंतिम...

ओम पुरी की अंतिम विदाई में अमिताभ, शबाना सहित कई फिल्मी हस्तियां हुईं शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 07 Jan 2017 02:27 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को भारतीय सिनेमा जगत के दमदार अभिनेता ओम पुरी का सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर फिल्मी जगत की कई हस्तियों शामिल हुईं। 

शाम 6:45 बजे अंतिम अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हुईं। 6 बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर उनके घर से श्मशान घाट ले जाया गया। ओम पुरी के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। ओम पुरी की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड हस्तियों के साथ ही भारी संख्या में उनके प्रशंसक भी मौजूद थे। अंतिम मौके पर उनकी पत्नी नंदिता, बेटा इशान और फिल्मकार अशोक पंडित उनके शरीर के साथ थे।  

ओम पुरी को अंतिम विदाई देने के लिए शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, इरफान, गुलजार, शक्ति कपूर, प्रकाश झा, सतीश कौशिक, रणवीर शौरी, अभिषेक चौबे, राहुल ढोलकिया, मनोज बाजपेयी, केतन मेहता, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज कपूर, रमेश सिप्पी, श्याम बेनेगल, सुधीर मिश्रा, पीयूष मिश्रा साथ ही कई कलाकार मौजूद थे। 

अनिल कपूर, कबीर खान, सुप्रिया पाठक, जॉनी लीवर, आलोक नाथ, रत्ना पाठक शाह, विवान शाह, इला अरूण, कंवलजीत सिंह, फरहान अख्तर और सोनू सूद ने भी ओम पुरी को श्रद्धांजली दी। 

TRIBUTE: अभिनेता नहीं रेलवे ड्राइवर बनना चाहते थे ओम पुरी

SEE PIC: दुनिया को अलविदा कह गए ओमपुरी, इस फिल्म में आ सकते हैं नजर!​

OM PURI (1950-2017): 5 ऐसे किरदार, जो हमेशा रहेंगे याद​

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें