फोटो गैलरी

Hindi News7 साल की उम्र में हुई छेड़छाड और 14 में रेप: हॉलीवुड अभिनेत्री

7 साल की उम्र में हुई छेड़छाड और 14 में रेप: हॉलीवुड अभिनेत्री

हॉलीवुड अभिनेत्री एश्‍ली जुड ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि जब वह सात साल की थी तब उसके साथ छेड़छाड़ हुई थी और 14 साल की उम्र में उससे रेप हुआ था। दिल्ली में महिलाओं के यौन शोषण के...

7 साल की उम्र में हुई छेड़छाड और 14 में रेप: हॉलीवुड अभिनेत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 31 Jan 2017 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

हॉलीवुड अभिनेत्री एश्‍ली जुड ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि जब वह सात साल की थी तब उसके साथ छेड़छाड़ हुई थी और 14 साल की उम्र में उससे रेप हुआ था।

दिल्ली में महिलाओं के यौन शोषण के विरोध में आयोजित वर्ल्ड कांग्रेस बोलते हुए एश्‍ली ने कहा कि वह भी यौन शोषण का शिकार हुई हैं। लैंगिक भेदभाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद एक पीड़िता रह चुके हैं।

उन्होंने अपने बुरे दिनों को याद करते हुए कहा कि जब सात साल की की थीं जब उनका यौन शोषण हुआ था और जब वह महज 14 साल की थीं तब उनका रेप हुआ था। उन्होंने बताया कि इसके बाद 1998 में भी उनका रेप हुआ था। उन्‍हें किसी को बेच नहीं दिया गया यह एक महज दैवीय चमत्कार था।

48 साल की एश्‍ली कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पिछले एक सप्ताह से भारत में हैं। संवाददाता सम्मेलन में वह दाहिने हाथ में लगी मेंहदी लोगों को दिखाते हुए नमस्ते बोलते हुए लोगों का अभिवादन किया।

अपने पांच मिनट के संबोधन के बाद उन्होंने लोगों से हिन्दी में बातचीत की और लोगों से महिलाओं के खिलाफ हो रही यौन हिंसा के बारे में आवाज उठाने को कहा। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को वेश्यावृत्ति के दलदल से बचाने का आह्वान किया और कहा, 'अब समझौता नहीं'।

उन्होंने हॉलीवुड पर लिंग के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि यहां महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा कम सैलरी मिलती है। उन्होंने कहा कि उनके काम के लिए हॉलीवुड में जितनी रकम मिलनी चाहिए उससे उन्हें 40 फीसदी से भी कम मिलती है। यहां इंडस्ट्री में भी वेतन की समानता होनी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें