फोटो गैलरी

Hindi Newsइन दो एक्ट्रेस ने इसलिए रिजेक्ट की थी रितिक की 'काबिल'

इन दो एक्ट्रेस ने इसलिए रिजेक्ट की थी रितिक की 'काबिल'

बॉलीवुड के माचो मैन रितिक रौशन की आने वाली फिल्म 'काबिल' में उनके साथ काम करने के लिए कई एक्ट्रेसेस ने मना कर दिया था।          बॉलीवुड निर्देशक संजय गुप्ता, रितिक...

इन दो एक्ट्रेस ने इसलिए रिजेक्ट की थी रितिक की 'काबिल'
एजेंसीSun, 14 Feb 2016 10:25 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के माचो मैन रितिक रौशन की आने वाली फिल्म 'काबिल' में उनके साथ काम करने के लिए कई एक्ट्रेसेस ने मना कर दिया था।
        
बॉलीवुड निर्देशक संजय गुप्ता, रितिक रौशन को लेकर फिल्म 'काबिल' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रितिक के अपोजिट यामी गौतम का चयन किया गया है। यामी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

चर्चा है कि यामी गौमत फिल्म मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी। इस फिल्म में निर्माता किसी बड़ी एक्ट्रेस को लेना चाहते थे लेकिन किसी भी एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए हां नहीं की। निर्माता इस फिल्म के लिए पहले करीना कपूर और परिणीति चोपड़ा को लेना चाहते थे लेकिन दोनों ने ही इस फिल्म के लिए मना कर दिया। करीना और परिणीति के मना करने के बाद यामी को यह फिल्म ऑफर की गई।

इसलिए किया करीना और परिणीति ने काबिल से इनकार

 दरअसल इस फिल्म की कहानी में हीरोइन इंटरवल से पहले ही मर जाती है। फिल्म एक अंधे लड़के की कहानी है। फिल्म में उस अंधे लड़के की गर्लफ्रेंड के साथ बलात्कार होता है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी जाती है। इस पर लड़का अपनी प्रेमिका के बलात्कार और हत्या का बदला लेता है। फिल्म में हीरोइन का ज्यादा भूमिका नहीं होने के कारण किसी भी बड़ी हीरोइन ने इस फिल्म के लिए हां नहीं की और बाद में यह फिल्म यामी गौतम को मिल गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें