फोटो गैलरी

Hindi Newshere is how will be sunil grover new show ali asgar and chandan will appear together

सुनील का जलवा: ऐसा होगा ग्रोवर का नया शो, अली असगर और चंदन दिखेंगे साथ

कॉमेडियन कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर से बदसलूकी का तगड़ा खामियाजा भुगत रहे हैं। सुनील की अब तक कपिल के शो में वापसी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। बल्कि इसके उलट खबर है कि सुनील अपना अलग नया कॉम

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 01:00 PM

कॉमेडियन कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर से बदसलूकी का तगड़ा खामियाजा भुगत रहे हैं। सुनील की अब तक कपिल के शो में वापसी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। बल्कि इसके उलट खबर है कि सुनील अपना अलग नया कॉमेडी शो ला रहे हैं। सुनील के फैन्स बेसब्री से उनके अपकमिंग शो का इंतजार कर रहे हैं। 

इस शो में सुनील के साथ अली असगर और चंदन प्रभाकर भी होंगे। चर्चा है कि इनके अलावा कई और जाने माने कॉमेडियन्स भी इस शो में नजर आएंगे। 

खुशखबरी: सैफ-करीना के परिवार में जल्द ही आएगा एक और नन्हा मेहमान

आगे की स्लाइड में पढ़ें, कैसा होगा सुनील का शो

सुनील का जलवा: ऐसा होगा ग्रोवर का नया शो, अली असगर और चंदन दिखेंगे साथ1 / 2

सुनील का जलवा: ऐसा होगा ग्रोवर का नया शो, अली असगर और चंदन दिखेंगे साथ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन से बात करने का प्रयास कर रहे हैं। मेकर्स के सामने बाकी कई चैनल्स के भी ऑफर्स हैं। कहा जा रहा है कि सोनी टीवी खुद सुनील ग्रोवर के शो में दिलचस्पी दिखा रहा है। 

सुनील के शो में अली, चंदन के अलावा सुगंधा मिश्रा के कमबैक की खबर भी है। सुगंधा मिश्रा भी कपिल के शो को अलविदा कह चुकी हैं।

खबरों के मुताबिक, सुनील का शो भी एक सेलिब्रिटी शो होगा लेकिन कपिल के शो से काफी अलग होगा। शो का नाम सुनील ग्रोवर के नाम पर नहीं रखा जाएगा क्योंकि सुनील ऐसा नहीं चाहते हैं। यह शो जून में लॉन्च किया जा सकता है।

तो क्या सच में ब्रैड से तलाक के बाद बिजनेसमैन को डेट कर रहीं हैं जोली

(सुगंधा मिश्रा)


 

सुनील का जलवा: ऐसा होगा ग्रोवर का नया शो, अली असगर और चंदन दिखेंगे साथ2 / 2

सुनील का जलवा: ऐसा होगा ग्रोवर का नया शो, अली असगर और चंदन दिखेंगे साथ