फोटो गैलरी

Hindi Newsसदर में सेंटा संग बिखरे मस्ती के रंग

सदर में सेंटा संग बिखरे मस्ती के रंग

क्रिसमस का माहौल। सेंटा क्लाज का अंदाज। डांस, म्यूजिक, मस्ती और धमाल। सदर बाजार में संडे की सुबह क्रिसमस के रंग बिखरे। हिन्दुस्तान के मस्ती मार्ग में इस बार की थीम ही यही थी। सेंटा और बच्चों की...

सदर में सेंटा संग बिखरे मस्ती के रंग
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 Feb 2016 04:33 PM
ऐप पर पढ़ें

क्रिसमस का माहौल। सेंटा क्लाज का अंदाज। डांस, म्यूजिक, मस्ती और धमाल। सदर बाजार में संडे की सुबह क्रिसमस के रंग बिखरे। हिन्दुस्तान के मस्ती मार्ग में इस बार की थीम ही यही थी। सेंटा और बच्चों की शरारतें भी देखते ही बनीं। बड़ों ने भी इस मौके का पूरा फायदा उठाया। सेंटा के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। 

सेंटा क्लाज ने बांटें उपहार
मस्ती मार्ग में संडे की थीम क्रिसमस थी। थीम का असर भी दिखाई दिया। सिरों पर लाल और सफेद रंग की टोपियां दिखाई दीं। सेंटा भी एक नहीं दो थे। कभी नाचते। कभी बच्चों के साथ शरारतें करते। बच्चों की शरारतों का जवाब सेंटा ने उपहारों से दिया। फिर क्या था, बच्चों के चेहरों पर मुस्कराहट तो आनी ही थी। बड़े भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। मोबाइल निकाले और सेंटा के साथ ले डालीं सेल्फी। सेंटा मुख्य मंच पर भी गए। डांस और एक्सरसाइज में भी हिस्सा लिया। इस सुहानी सुबह का आगाज हमेशा की तरह योग गुरू देवेन्द्र सिंह ने किया। योग की तमाम क्रियाएं सिखाईं। देश को स्वस्थ रखने के लिए पहले खुद स्वस्थ होने का संदेश दिया। दूसरे पायदान पर टीचर प्रशांत गुप्ता ने डांस और योग के फ्यूजन से फिट रहने के नुस्खे बताए। साथ ही कहा कि घर का बना हुआ आचार जरूर खाएं। इससे खाना पचाना आसान हो जाएगा। मार्शल आर्ट गुरू पंकज शर्मा ने आधी आबादी को खुद की सुरक्षा करने के टिप्स सिखाए। उनकी टीम ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। कोरियोग्राफर प्रियंक धाकड़ की डांस एक्सप्रेस भी पूरी रफ्तार से दौड़ी। यहां उम्र का बंधन नहीं देखा गया। सभी डांस में मगन दिखे। दूसरे छोर पर हमारे खेल गुरू गगन मदान बच्चों को गली क्रिकेट, स्केटिंग, बैडमिंटन के नुस्खे देते रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें