फोटो गैलरी

Hindi Newsचार लड़कियों ने सलमान को लूटा, पढ़ें क्या है पूरा किस्सा

चार लड़कियों ने सलमान को लूटा, पढ़ें क्या है पूरा किस्सा

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को कभी खयाल भी नहीं आया होग कि उनके फैंस उन्हीं को लूट लेंगे। सलमान को एक नाइट क्लब में चार लड़कियों ने (जो उन्हें अपना फैन बता रही थी) लूट लिया। कुछ वक्त पहले सलमान...

चार लड़कियों ने सलमान को लूटा, पढ़ें क्या है पूरा किस्सा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Oct 2015 01:26 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को कभी खयाल भी नहीं आया होग कि उनके फैंस उन्हीं को लूट लेंगे। सलमान को एक नाइट क्लब में चार लड़कियों ने (जो उन्हें अपना फैन बता रही थी) लूट लिया।

कुछ वक्त पहले सलमान अपने सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मुंबई के एक नाइट क्लब में गए थे। वहां सेलेब्रिटी के अलावा आम लोग भी मौजूद थे। चार लड़कियों ने सलमान के साथ तस्वीरें खिंचवाने की इच्छा जताई। सलमान ने उन लड़कियों को इजाजत दी।

थोड़ी देर बाद जब लड़कियां वहां से चली गई तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके पर्स, सन ग्लासेज और पेंडेंट पर हाथ साफ हो चुका है। सलमान के बॉडीगार्ड ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी। लेकिन दबंग खान ने इस बात से इंकार कर दिया और अपनी सेक्योरिटी बढ़ाने को कह दिया।

इस बात की जानकारी फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर नंदिता सिंघा ने दी, लेकिन उनकी बहन अर्पिता की मानें तो सलमान खान हाल ही में किसी नाइट क्लब में नहीं गए। न ही वो अपने साथ वॉलेट रखते हैं।

यह खबर सच है या सिर्फ गॉसिप इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। चर्चा है कि इस घटना के बाद सलमान खान ने 14 गार्ड्स लगा लिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें